दामोदर नदी में अवैध बालू उठाव के दौरान ट्रैक्टर पलटा, मजदूर की दर्दनाक मौत
धनबाद-बोकारो सीमा पर दामोदर नदी में अवैध बालू उठाव के दौरान ट्रैक्टर का डाला पलटने से एक मजदूर जितेंद्र राय ...और पढ़ें

जितेंद्र राय की मौत के बाद भुरूंगिया में जुटे लोग।(फोटो जागरण)
HighLights
अवैध बालू उठाव में ट्रैक्टर पलटा, मजदूर की मौत।
धनबाद-बोकारो सीमा पर दामोदर नदी में हुई घटना।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच जारी।
संवाद सूत्र, महुदा (धनबाद)। धनबाद-बोकारो सीमा पर दामोदर नदी के डोंगा घाट पर मंगलवार सुबह अवैध बालू उठाव के दौरान ट्रैक्टर का डाला पलट गया। इसके नीचे दबकर लोहापट्टी निवासी मजदूर जितेंद्र राय (37) की मौत हो गई।

घटना के बाद बालू कारोबारी आनन-फानन में उन्हें भुरूंगिया स्थित अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण अस्पताल पहुंचे। वहां ग्रामीणों और बालू कारोबारी राजू के बीच जमकर हंगामा हुआ।

घटना महुदा थाना क्षेत्र में तेलमच्चो पुल के समीप दामोदर नदी में हुई। मजदूर की मौत की खबर मिलते ही लोहापट्टी गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अचानक हुई इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।


घटना की सूचना मिलने पर महुदा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया। इस संबंध में महुदा पुलिस निरीक्षक रंजीत कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतक की पत्नी कौशल्या देवी ने इस मामले में थाने में आवेदन दिया है।
यह भी पढ़ें- धनबाद के कपड़ा कारोबारी बिहारी लाल चौधरी हत्याकांड का शूटर मुठभेड़ में घायल, एएसआई पर चलाई गोली
यह भी पढ़ें- धनबाद स्टेशन रोड में पत्नी से छेड़छाड़ का विरोध पड़ा भारी, पति को अगवा कर दो जगह पीटा; चेन-नकदी लूटी
