विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

JTET Exam लेकर जरूरी निर्देश जारी, एडमिट कार्ड के साथ पहचान पत्र अनिवार्य

Published: Tue, 27 Oct 2026 07:32 PM (IST)

JTET Exam 2026: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट) 1 नवंबर को धनबाद में दो पालियों में होगी। अभ्यर्थियों को एडमिट ...और पढ़ें

झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट) एक नवंबर को।

 झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट) एक नवंबर को।

HighLights

  1. जेटेट परीक्षा 1 नवंबर को दो पालियों में आयोजित होगी।

  2. एडमिट कार्ड और मूल फोटो पहचान पत्र साथ रखना अनिवार्य।

  3. ओएमआर शीट भरने में विशेष सावधानी बरतने की सलाह।

जागरण संवाददाता, धनबाद। JTET Exam 2026: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट) एक नवंबर को दो पालियों में होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह साढ़े नौ से दोपहर 12 बजे तक होगी। अभ्यर्थियों को सुबह साढ़े सात से नौ बजे केंद्र में प्रवेश मिलेगा।

दूसरी पाली की परीक्षा दो से साढ़े चार बजे तक होगी। अभ्यर्थियों को दोपहर 12:30 बजे से 1:30 बजे तक अंदर प्रवेश दिया जाएगा। इसके बाद मुख्य गेट बंद हो जाएगा। जेटेट परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा के दौरान और उसके बाद भी निर्धारित नियमों का पालन करना होगा।

परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कापी और मूल वैध फोटो पहचानपत्र साथ रखना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड में दर्ज निर्देशों को पहले ही पढ़ लेने की सलाह दी गई है। धनबाद में 108 परीक्षा केंद्रों पर 39 हजार अभ्यर्थी जेटेट देंगे।

ओएमआर भरने में बरतें सावधानी

ओएमआर शीट भरते समय भी विशेष सावधानी बरतनी होगी। इसमें किसी तरह की गड़बड़ी या अनुचित गतिविधि सामने आने पर उम्मीदवारी रद की जा सकती है। अभ्यर्थियों को प्रवेशपत्र में दर्ज भाषा, विषय और श्रेणी से संबंधित विवरणों की पहले ही जांच कर लेनी होगी।

परीक्षा के दौरान इनमें बदलाव की अनुमति नहीं होगी। अभ्यर्थी तब तक परीक्षा कक्ष से बाहर नहीं निकल सकेंगे, जब तक ओएमआर शीट की गिनती और अन्य जरूरी प्रक्रिया पूरी न हो जाए।

परीक्षा समाप्त होने के बाद इंविजिलेटर की अनुमति मिलने पर ही कक्ष से बाहर निकलें। परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल फोन, स्मार्ट वाच, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ उपकरण, ईयरफोन, किताबें और नोट्स ले जाने पर रोक रहेगी।

यह भी पढ़ें- धनबाद जेल में फिर वही कहानी, छापामारी में खैनी-चूना मिला; खाली हाथ लौटे डीसी-एसएसपी

यह भी पढ़ें- आसछे 'अर्नब'... आज आएंगे बादल, कल से मेघ गर्जन के साथ आंधी-बारिश