विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर: एलेप्पी एक्सप्रेस धनबाद से 1.30 घंटे लेट खुलेगी, हैदराबाद-रक्सौल समेत दो ट्रेनें रद

Published: Sun, 27 Sep 2026 07:25 PM (IST)

Dhanbad–Alleppey Expressः झारसुगुड़ा यार्ड के रीमॉडलिंग कार्य के कारण 12 दिसंबर को धनबाद-एलेप्पी एक्सप्रेस देरी से चलेगी, जबकि नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते कई ट्रेनें रद की गई हैं।

Dhanbad–Alleppey Express:  12 दिसंबर को धनबाद से डेढ़ घंटे विलंब से खुलेगी। (फाइल फोटो)

Dhanbad–Alleppey Express:  12 दिसंबर को धनबाद से डेढ़ घंटे विलंब से खुलेगी। (फाइल फोटो)

जागरण संवाददाता, धनबाद। Hyderabad–Raxaul Express: दक्षिण पूर्व रेलवे और ईस्ट कोस्ट रेलवे के अलग-अलग मंडलों में चल रहे विकास कार्यों तथा यात्रियों की सहूलियत को देखते हुए ट्रेन सेवाओं में फेरबदल किया गया है।

झारसुगुड़ा यार्ड के रीमॉडलिंग कार्य के कारण 12 दिसंबर को धनबाद से खुलने वाली ट्रेन संख्या 13351 धनबाद-एलेप्पी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय सुबह 11:35 बजे के बजाय 1 घंटे 30 मिनट की देरी से दोपहर 1:05 बजे रवाना होगी।

दूसरी ओर रेलवे में जारी नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते कई ट्रेनें रद्द रहेंगी। इसमें 10 दिसंबर को हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस (17005) और 13 दिसंबर को रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस (17006) का परिचालन रद्द रहेगा।

इसी प्रकार 11 दिसंबर को वास्को द गामा-जसीडीह एक्सप्रेस (17321) और 14 दिसंबर को जसीडीह-वास्को द गामा एक्सप्रेस (17322) रद्द रहेगी। वहीं त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने राहत भी दी है।

भुवनेश्वर-आनंद विहार टर्मिनल (12819) में तीन से 31 अक्टूबर तक और वापसी में आनंद विहार-भुवनेश्वर (12820) में छह अक्टूबर से तीन नवंबर तक अस्थायी रूप से एक अतिरिक्त थर्ड एसी (3rd AC) कोच जोड़ा जाएगा। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पूर्व समय-सारणी जांचने की अपील की है।

यह भी पढ़ें- रेलवे भर्ती पर बारिश का असर, शारीरिक दक्षता परीक्षा स्थगित; नई तारीख जल्द

यह भी पढ़ें- धनबाद में रेलवे और जिला परिषद के बीच जमीन विवाद फिर गरमाया, जेसीबी पर ब्रेक