विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

धनबाद में रेलवे और जिला परिषद के बीच जमीन विवाद फिर गरमाया, जेसीबी पर ब्रेक

Published: Sat, 19 Sep 2026 09:40 AM (IST)

धनबाद के बेकारबांध रेल कॉलोनी के पास जमीन को लेकर रेलवे और जिला परिषद के बीच फिर विवाद हो गया ...और पढ़ें

धनबाद के बेकारबांध स्थित विवादित जमीन। (फोटो जागरण)

धनबाद के बेकारबांध स्थित विवादित जमीन। (फोटो जागरण)

जागरण संवाददाता, धनबाद। शहर के बेकारबांध रेल कालोनी के पास की जमीन को लेकर पूर्व मध्य रेलवे धनबाद मंडल और जिला परिषद के बीच फिर विवाद छिड़ गया। शुक्रवार को जिला परिषद की ओर से उस जमीन पर जेसीबी से कराए जा रहे सफाई कार्य को रेलवे ने रोक दिया।

इंजीनियरिंग विभाग के जेई पहुंचे और जेसीबी चालक को बाहर निकाल दिया। घटना की जानकारी मिलते ही जिला परिषद के अधिकारी पहुंचे। हालांकि उनके पहुंचने से पहले रेलवे जेई जा चुके थे।

दरअसल, बेकारबांध रेल कालोनी के पास की जमीन को लेकर कुछ माह पहले रेलवे और जिला परिषद के बीच विवाद हुआ था। दोनों ओर से जमीन को लेकर दावा किया गया था। बताया गया कि जमीन के दस्तावेज जिला परिषद के पास है और बाद में जिला परिषद ने चहारदीवारी निर्माण करा कर गेट भी लगा दिया।

अब जब जेसीबी से सफाई शुरू कराई गई तो रेलवे ने काम रोक दिया। रेलवे का कहना है कि मामला न्यायालय में विचाराधाीन है। इस वजह से वरीय अधिकारियों के निर्देश पर जेई ने काम रोका है।

यह भी पढ़ें- कोयले से भी काला कोयला कंपनियों का पीएफ कार्यालयः जहां छह माह पहले पड़ा था CBI छापा, वहां फिर मिले दो घूसखोर

इस मामले में जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। वस्तुस्थिति की पूरी जानकारी लेकर आगे की कार्रवाई संबंधी निर्णय लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Dhanbad-Howrah Rail Route पर 21 सितंबर से बढ़ेंगी रेल यात्रियों की मुश्किलें, 18 ट्रेनें रद, 10 का बदला रूट