विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Dhanbad-Howrah Rail Route पर 21 सितंबर से बढ़ेंगी रेल यात्रियों की मुश्किलें, 18 ट्रेनें रद, 10 का बदला रूट

Published: Fri, 18 Sep 2026 01:28 PM (IST)

Railway News: धनबाद-हावड़ा रेल मार्ग पर मुगमा स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 21 से 27 सितंबर तक रेल सेवाएं प्रभावित रहेंगी।

मुगमा रेलवे स्टेशन। (फाइल फोटो)

मुगमा रेलवे स्टेशन। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. मुगमा स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग से रेल सेवा प्रभावित होगी।

  2. 21 से 27 सितंबर तक कुल 18 ट्रेनें रद्द की गईं।

  3. जम्मूतवी, दुरंतो सहित 10 ट्रेनों का मार्ग बदला गया।

जागरण संवाददाता, धनबाद। हावड़ा-धनबाद रेल रूट पर सोमवार से रेल यात्रियों की मुश्किलें बढ़ेंगी। पूर्व रेलवे ने अलग-अलग दिनों में 18 ट्रेनों को रद तथा 10 ट्रेनों को बदले मार्ग से चलाने की घोषणा की है।

रद की गईं ट्रेनों में कई लंबी दूरी के साथ झारखंड-बिहार को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण ट्रेनें भी शामिल हैं। धनबाद और आसनसोल के बीच सफर करने वाले रेल यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

मार्ग परिवर्तन के कारण जम्मूतवी, सियालदह-अजमेर, दुरंतो और शक्तिपुंज एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें धनबाद नहीं आएंगी।

धनबाद- हावड़ा रेल मार्ग के मुगमा स्टेशन पर 21 से 23 सितंबर तक प्री-नान इंटरलाकिंग तथा 24 से 27 तक नान इंटरलाकिंग के कारण रेल सेवा अस्त-व्यस्त रहेगी। इससे हजारों यात्रियों की मुश्किलें बढ़ेंगी। 

इन तिथियों में रद रहेंगी ट्रेनें

- 12371 हावड़ा-बीकानेर एक्सप्रेस 21 सितंबर
- 12372 बीकानेर-हावड़ा एक्सप्रेस 24 सितंबर
- 12329 सियालदह-आनंदविहार संपर्क क्रांति - 22 सितंबर
- 12330 आनंदविहार-सियालदह संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 23 सितंबर
- 63555 आसनसोल-बरकाकाना मेमू 24, 25, 26 व 27 सितंबर
- 63556 बरकाकाना-आसनसोल मेमू 24, 25, 26 व 27 सितंबर
- 18621 पटना-हटिया पाटलिपुत्र एक्सप्रेस 24, 25, 26 व 27 सितंबर
- 18622 हटिया-पटना पाटलिपुत्र एक्सप्रेस 23, 24, 25 व 26 सितंबर
- 13167 कोलकाता-आगरा कैंट एक्सप्रेस 24 सितंबर
- 13168 आगरा कैंट-कोलकाता एक्सप्रेस 26 सितंबर
- 18603 रांची-गोड्डा एक्सप्रेस 24 व 26 सितंबर
- 18604 गोड्डा-रांची एक्सप्रेस 25 व 27 सितंबर
- 18629 रांची-गोरखपुर एक्सप्रेस 25 सितंबर
- 18630 गोरखपुर-रांची एक्सप्रेस 26 सितंबर
- 18105 राउरकेला-जयनगर एक्सप्रेस 24 व 26 सितंबर
- 18106 जयनगर-राउरकेला एक्सप्रेस 25 व 27 सितंबर
- 18119 टाटा-जयनगर एक्सप्रेस 25 सितंबर
- 18120 जयनगर-टाटा एक्सप्रेस 26 सितंबर

आसनसोल तक चलेगी बर्द्धमान-हटिया मेमू, नहीं आएगी धनबाद

24 से 27 सितंबर तक बर्द्धमान-हटिया मेमू बर्द्धमान से आसनसोल तक चलेगी। वापसी में हटिया-बर्द्धमान मेमू भी आसनसोल से बर्द्धमान तक ही लाई जाएगी। आसनसोल से हटिया के बीच दोनों ओर से रद रहने से धनबाद नहीं आएगी।

इन ट्रेनों का बदलेगा मार्ग

- 13331 धनबाद-पटना इंटरसिटी 24 से 27 सितंबर तक धनबाद से गोमो, कोडरमा व गया होकर चलेगी।
- 13332 पटना-धनबाद इंटरसिटी 24 से 27 सितंबर तक गया, कोडरमा व गोमो होकर धनबाद आएगी।
- 13151 कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस 24 से 27 सितंबर तक आसनसोल, झाझा व पटना होकर
- 13152 जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस 22 से 25 सितंबर तक पटना, झाझा, जसीडीह व आसनसोल होकर
- 12987 सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस 23 से 26 तक आसनसोल, झाझा व पटना होकर
- 12988 अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस 23 से 26 तक पटना, झाझा व आसनसोल होकर
- 12259 सियालदह-बीकानेर दुरंतो 24 व 27 सितंबर को आसनसोल, झाझा व पटना होकर
- 12260 बीकानेर-सियालदह दुरंतो 24 व 25 सितंबर को पटना, झाझा व आसनसोल होकर
- 11447 जबलपुर-हावड़ा शक्तिपुंज एक्सप्रेस 23 से 26 सितंबर तक पतरातु, बरकाकाना, कोडरमा, महेशमुंडा, मधुपुर व आसनसोल होकर
- 11448 हावड़ा-जबलपुर शक्तिपुंज एक्सप्रेस 24 से 27 सितंबर तक आसनसोल, मधुपुर, महेशमुंडा, कोडरमा, बरकाकाना व पतरातु होकर