रेलवे भर्ती पर बारिश का असर, शारीरिक दक्षता परीक्षा स्थगित; नई तारीख जल्द
रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ पूर्व मध्य रेल द्वारा 26 और 27 सितंबर को दानापुर में होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) ...और पढ़ें

दानापुर में होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा स्थगित। (प्रतीकात्मक फोटो)
HighLights
दानापुर पीईटी 26 और 27 सितंबर को होनी थी।
खराब मौसम और लगातार बारिश के कारण परीक्षा स्थगित।
अभ्यर्थी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट देखें।
जागरण संवाददाता, धनबाद। रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ, पूर्व मध्य रेल की ओर से 26 और 27 सितंबर को दानापुर के जगजीवन स्टेडियम में आयोजित होनेवाली शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) स्थगित कर दी गई है।
लगातार बारिश, खराब मौसम और प्रतिकूल परिस्थितियों को देखते हुए रेलवे ने परीक्षा को तत्काल प्रभाव से स्थगित करने का निर्णय लिया है। इससे परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को फिलहाल राहत मिली है, वहीं अब उन्हें नई तारीख की घोषणा का इंतजार करना होगा।
रेलवे की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि मौसम की मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए 26 और 27 सितंबर को प्रस्तावित पीईटी आयोजित करना संभव नहीं है।
अभ्यर्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए परीक्षा स्थगित की गई है। रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ ने अभ्यर्थियों से आग्रह किया है कि वे परीक्षा से संबंधित नवीनतम एवं अद्यतन जानकारी के लिए पूर्व मध्य रेल के रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ की आधिकारिक वेबसाइट का नियमित रूप से अवलोकन करते रहें। परीक्षा की नई तिथि और आयोजन से संबंधित अगली सूचना जल्द जारी की जाएगी।
मालूम हो कि बंगाल की खाड़ी में बने डिप्रेशन और चक्रवाती गतिविधि के प्रभाव से बिहार और झारखंड के कई हिस्सों में पिछले चार दिनों से लगातार बारिश हो रही है।
बारिश के कारण कई स्थानों पर सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है। ऐसे में स्टेडियम में शारीरिक दक्षता परीक्षा के आयोजन में भी व्यावहारिक कठिनाइयां सामने आ सकती थीं।
यह भी पढ़ें- बंगाल की खाड़ी में डीप डिप्रेशन का असर जारी, झारखंड में आज भी बारिश-आंधी; मौसम विभाग ने बताया कब मिलेगी राहत
यह भी पढ़ें- मंत्री की बेटी के निधन पर पूर्णिमा की मार्मिक पोस्ट, बोलीं- उस शून्यता को फिर देख रही हूं, जो दस सालों से...
