Jharsuguda Yard Remodeling: धनबाद होकर चलने वाली 8 महत्वपूर्ण ट्रेनें रहेंगी रद, मौर्य एक्सप्रेस का भी बदला रूट
Jharsuguda Yard Remodeling और अन्य नॉन-इंटरलॉकिंग कार्यों के कारण नवंबर-दिसंबर में कई ट्रेनें प्रभावित होंगी। हैदराबाद, तिरुपति, सूरत और वास्को ...और पढ़ें

झारसुगुड़ा रेलवे स्टेशन। (फाइल फोटो)
HighLights
झारसुगुड़ा में यार्ड रिमॉडलिंग से ट्रेनें प्रभावित होंगी।
नवंबर-दिसंबर में 20 दिनों तक ट्रेन सेवाएं बाधित रहेंगी।
आठ लंबी दूरी की ट्रेनें रद, एक्सप्रेस हटिया तक।
जागरण संवाददाता, धनबाद। धनबाद-हावड़ा रेल मार्ग के मुगमा में चल रहे नान इंटरलाकिंग के कारण दर्जनों ट्रेनें प्रभावित हैं। बिहार के राजेंद्र पुल में चल रहे नान इंटरलाकिंग के कारण ट्रेनें चार अक्टूबर तक प्रभावित रहेंगी।
इस बीच दक्षिण पूर्व रेल ने धनबाद होकर गुजरने वाली आठ महत्वपूर्ण लंबी दूरी की ट्रेनों को अलग-अलग दिनों में रद करने की घोषणा कर दी है। इसके अलावा मौर्य एक्सप्रेस अलग-अलग दिनों में हटिया से चलेगी और वापसी में हटिया तक ही जाएगी।
हटिया से संबलपुर के बीच दोनों ओर से रद रहेगी। दक्षिण पूर्व रेल के झारसुड़ा पैसेंजर यार्ड की रिमाडलिंग के कारण 27 नवंबर से 14 दिसंबर तक प्री नान इंटरलाकिंग एवं 16 व 17 दिसंबर को नान इंटरलाकिंग के कारण ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।
इन तिथियों में रद
17005 हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस 10 दिसंबर
17006 रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस 13 दिसंबर
17433 तिरुपति-रक्सौल एक्सप्रेस सात व 14 दिसंबर
17434 रक्सौल-तिरुपति एक्सप्रेस 10 व 17 दिसंबर
17321 वास्को द गामा-जसीडीह एक्सप्रेस 11 दिसंबर
17322 जसीडीह-वास्को द गामा एक्सप्रेस 14 दिसंबर
13425 मालदा टाउन-सूरत एक्सप्रेस पांच व 12 दिसंबर
13426 सूरत-मालदा टाउन एक्सप्रेस सात व 14 दिसंबर
इन तिथियों में मौर्य एक्सप्रेस हटिया तक
- 15027 संबलपुर-गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस एक व सात दिसंबर तथा नौ से 16 दिसंबर संबलपुर के बदले हटिया से गोरखपुर तक चलेगी।
- 15028 गोरखपुर-संबलपुर मौर्य एक्सप्रेस 30 नवंबर व छह दिसंबर तथा आठ से 15 दिसंबर तक गोरखपुर तक हटिया तक चलेगी।
