विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Banke Strike के दौरान SBI ग्राहकों को बड़ी राहत, 28 से 30 सितंबर तक ATM लेनदेन मुफ्त

Published: Fri, 25 Sep 2026 09:16 PM (IST)

SBI: देशभर में 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित बैंक हड़ताल के मद्देनजर एसबीआई ने ग्राहकों को बड़ी राहत दी ...और पढ़ें

हड़ताल से निपटने को एसबीआइ की तैयारी। (प्रतीकात्मक फोटो)

हड़ताल से निपटने को एसबीआइ की तैयारी। (प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. एसबीआई ने बैंक हड़ताल के दौरान एटीएम शुल्क माफ किया।

  2. 28 से 30 सितंबर तक किसी भी एटीएम से मुफ्त लेनदेन।

  3. यूपीआई, नेट बैंकिंग जैसी डिजिटल सेवाएं 24 घंटे उपलब्ध।

जागरण संवाददाता, धनबाद। देशभर के बैंक कर्मचारियों द्वारा 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय हड़ताल को देखते हुए देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक आफ इंडिया ने अपने ग्राहकों को बड़ी राहत दी है।

बैंक ने फैसला किया है कि हड़ताल के दौरान ग्राहकों से किसी भी एटीएम ट्रांजैक्शन पर कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा। इस निर्णय के तहत ग्राहक इन तीन दिनों में देश के किसी भी बैंक के एटीएम से बिना किसी अतिरिक्त फीस के जितनी बार चाहें कैश निकाल सकते हैं।

आम तौर पर तय मासिक सीमा खत्म होने के बाद लगने वाले ट्रांजैक्शन शुल्क को इस अवधि के लिए पूरी तरह से हटा दिया गया है।

एसबीआई का कहना है कि बैंक शाखाओं में काम ठप्प रहने के दौरान ग्राहकों को नकदी की किल्लत न हो और वे बिना किसी आर्थिक बोझ के अपनी दैनिक जरूरतों के लिए पैसे निकाल सकें, इसी उद्देश्य से यह छूट दी गई है।

बता दें कि जिले में कुल 400 एटीएम के जरिए लोगों को सुविधा मिलेगी। इसमें से 304 एटीएम शहरी क्षेत्र में हैं जबकि ग्रामीण क्षेत्र में 38 और अर्द्ध शहरी क्षेत्र में 58 एटीएम हैं।

रविवार को सभी सार्वजनिक बैंक खुले रहेंगे

प्रस्तावित बैंक हड़ताल के बीच भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने ग्राहकों के लिए बैंकिंग सेवाएं सुचारु रखने की जानकारी साझा की है। SBI के अनुसार 27 सितंबर 2026, रविवार को सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक (PSB) और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (RRB) सामान्य रूप से खुले रहेंगे और कामकाज करेंगे।

24 घंटे डिजिटल बैंकिंग सुविधा

बैंक ने बताया कि ग्राहकों के लिए UPI, IMPS, RTGS और NEFT जैसी डिजिटल भुगतान सेवाएं 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी। इसके अलावा मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और WhatsApp बैंकिंग के माध्यम से भी ग्राहक बैंकिंग सेवाओं का इस्तेमाल कर सकेंगे।

SBI ने ग्राहकों को भरोसा दिलाया है कि प्रस्तावित हड़ताल की अवधि में बैंकिंग सेवाएं निर्बाध और सुविधाजनक बनाए रखने के लिए जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं। बैंक ने अपने संपर्क केंद्र के लिए 1800 1234 और 1800 2100 नंबर भी जारी किया है।

यह भी पढ़ें- Bank Strike से पहले मिलेगा वेतन-पेंशन, Coal India में भी भुगतान की तैयारी

यह भी पढ़ें- Bank Strike से पहले रविवार की छुट्टी रद, खुले रहेंगे बैंक; सरकार के निर्देश से कर्मचारियों में भारी रोष