विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bank Strike से पहले रविवार की छुट्टी रद, खुले रहेंगे बैंक; सरकार के निर्देश से कर्मचारियों में भारी रोष

Published: Wed, 23 Sep 2026 10:07 PM (IST)

बैंक यूनियनों की 28 से 30 सितंबर तक की हड़ताल के मद्देनजर 27 सितंबर को सभी वाणिज्यिक और ग्रामीण बैंक ...और पढ़ें

यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस की ओर से 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल की घोषणा। (प्रतीकात्मक फोटो)

यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस की ओर से 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल की घोषणा। (प्रतीकात्मक फोटो)

जागरण संवाददाता, धनबाद। यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस की ओर से 28 से 30 सितंबर 2026 तक घोषित तीन दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल के मद्देनजर 27 सितंबर, रविवार को सभी वाणिज्यिक और ग्रामीण बैंक खुले रहेंगे। रिजर्व बैंक की अनुमति से बैंकों को रविवार को खोलने का निर्देश दिया गया है, ताकि ग्राहकों की बैंकिंग जरूरतें प्रभावित न हों।

दरअसल, बैंक कर्मचारियों के संगठनों ने 28 से 30 सितंबर तक तीन दिनों की देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। इससे पहले 26 सितंबर को शनिवार और 27 सितंबर को रविवार का साप्ताहिक अवकाश है।

ऐसे में लगातार पांच दिनों तक बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होने की आशंका थी। ग्राहकों को होने वाली परेशानी को देखतेवार को बैंक खोलने का निर्णय लिया गया है।

इधर, आल इंडिया बैंक आफिसर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय सचिव डीएन त्रिवेदी ने बताया कि हड़ताल से ठीक पहले अवकाश के दिन बैंक खोलने के निर्देश से बैंककर्मियों में नाराजगी है।

उन्होंने कहा कि कर्मचारियों ने इस आदेश पर आपत्ति जताते हुए रिजर्व बैंक से इसे वापस लेने की मांग की है। बैंक यूनियन के नेताओं का कहना है कि सरकार दमनकारी नीति अपना रही है, इसका खामियाजा केंद्र सरकार को भुगतना पड़ेगा।।