विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mahakumbh: खुशखबरी! प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त कोच, चलेंगी स्पेशल बसें

Published: Thu, 30 Jan 2025 07:34 PM (IST)

Mahakumbh 2025 मौनी अमावस्या का स्नान पूर्ण होने के बाद अब फरवरी में आने वाले अमृत स्नानों के लिए प्रयागराज ...और पढ़ें

प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त कोच। (सांकेतिक तस्वीर)
प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त कोच। (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. फरवरी में अमृत स्नान की तिथियों पर उमड़ेगी यात्रियों की भीड़
  2. रेलवे के साथ बस संचालक भी कर रहे तैयारी

जागरण संवाददाता, धनबाद। मौनी अमावस्या के बाद अब फरवरी में अमृत स्नान की तिथियों पर प्रयागराज जाने वाले यात्रियों की भीड़ उमड़ेगी। इसे ध्यान में रखते हुए रेलवे के साथ बस संचालकों ने भी तैयारी शुरू कर दी है।

रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों के साथ ही नियमित ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़ने की घोषणा की है। पूरे फरवरी माह के दौरान अलग-अलग ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़े जाएंगे। अमृत स्नान की तिथियों से पहले कुंभ स्पेशल बसें भी चलेंगी।

फरवरी में अमृत स्नान की तिथियां

  • 3 फरवरी - बसंत पंचमी
  • 12 फरवरी - माघी पूर्णिमा
  • 26 फरवरी - महाशिवरात्रि

इन ट्रेनों में जुड़ेंगे अतिरिक्त कोच

  • 12495 बीकानेर-कोलकाता प्रताप एक्सप्रेस में 30 जनवरी तथा 6, 13 एवं 20 फरवरी को एक सेकेंड व एक थर्ड एसी का अतिरिक्त कोच
  • 12496 कोलकाता-बीकानेर प्रताप एक्सप्रेस में 31 जनवरी, 7, 14 एवं 21 फरवरी को एक सेकेंड व एक थर्ड एसी का अतिरिक्त कोच
  • 12988 अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस में 1 से 28 फरवरी तक एक अतिरिक्त थर्ड एसी इकोनामी कोच
  • 12987 सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस में 2 फरवरी से 1 मार्च तक एक अतिरिक्त थर्ड एसी इकोनामी कोच
  • 19608 मदार-कोलकाता एक्सप्रेस में 3 से 24 फरवरी तक एक सेकेंड एसी का अतिरिक्त कोच
  • 19607 कोलकाता-मदार एक्सप्रेस में 6 से 27 फरवरी तक एक सेकेंड एसी का अतिरिक्त कोच

झरिया से चलेंगी 16 कुंभ स्पेशल बसें

बरटांड़ बस स्टैंड के साथ ही झरिया 4 नंबर से अमृत स्नान की तिथियों से पहले अलग-अलग दिनों में कुल 16 बसें चलेंगी। इन बसों में अग्रिम बुकिंग भी शुरू हो गई है। ट्रेनों की धक्का-मुक्की से बचने से लिए बस की बुकिंग कर सकते हैं। बस अलग-अलग पैकेज पर उपलब्ध हैं।

इन तिथियों में चलेंगी स्पेशल बसें

  • 1 फरवरी - दो कुंभ स्पेशल बस
  • 10 फरवरी - पांच कुंभ स्पेशल बस
  • 17 फरवरी - तीन कुंभ स्पेशल बस
  • 24 फरवरी - छह कुंभ स्पेशल बस

धनबाद-खतिपुरा और अजमेर कुंभ स्पेशल ट्रेनों में टिकटों की बुकिंग शुरू

वहीं, धनबाद से खतिपुरा जयपुर के बीच आठ फरवरी को चलने वाली कुंभ स्पेशल ट्रेन में गुरुवार से टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई। प्रयागराज जाने वाले यात्री इन ट्रेनों में बुकिंग करा सकते हैं।

इसके साथ ही 22 फरवरी को धनबाद से अजमेर के बीच चलने वाली कुंभ स्पेशल ट्रेन में भी टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है। दोनों ट्रेनों में स्लीपर से सेकेंड एसी तक सीटें उपलब्ध हैं।

यह भी पढ़ें- 

Mahakumbh Special Train: महाकुंभ जाने वालों के लिए खुशखबरी! कटड़ा से प्रयागराज के लिए चलेंगी 2 और स्पेशल ट्रेन

MahaKumbh Train: रेलवे ने रच दिया इतिहास, मौनी अमावस्या पर मात्र 24 घंटे में चलाईं 441 ट्रेनें