विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MahaKumbh Train: रेलवे ने रच दिया इतिहास, मौनी अमावस्या पर मात्र 24 घंटे में चलाईं 441 ट्रेनें

Published: Thu, 30 Jan 2025 02:21 PM (IST)

प्रयागराज के आठ रेलवे स्टेशनों से 30 जनवरी को भी 60 से अधिक विशेष ट्रेनों का संचालन होगा। रेलवे ने ...और पढ़ें

मौनी अमावस्या पर मात्र 24 घंटे में चलाईं इतनी ट्रेनें - प्रतीकात्मक तस्वीर।
मौनी अमावस्या पर मात्र 24 घंटे में चलाईं इतनी ट्रेनें - प्रतीकात्मक तस्वीर।

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। प्रयागराज के आठ रेलवे स्टेशनों से 30 जनवरी को भी विशेष ट्रेनों का संचालन होगा। रेलवे ने इसके लिए ट्रेनों को शेड्यूल करना शुरू कर दिया है। 60 से अधिक विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। रेलवे ने घोषणा की है कि जब तक यात्री स्टेशन पर होंगे विशेष ट्रेनों के संचालन का क्रम बंद नहीं होगा।

आन डिमांड (यात्रियों की उपलब्धता के आधार पर) विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। सुबह ही 125 रेक प्रयागराज आ जाएंगे। इन रेक में दोनों ओर इंजन (डबल हेडेड इंजन) होंगे। उत्तर मध्य रेलवे के अलावा, उत्तर रेलवे, पूर्वोत्तर रेलवे इनका संचालन प्रयागराज जंक्शन, सूबेदारगंज, झूंसी, नैनी, रामबाग, झूंसी, प्रयाग व फाफामऊ से करेगा।

रेलवे ने एक दिन में चलाई रिकार्ड 441 ट्रेन, 222 रही विशेष

मौनी अमावस्या पर भीड़ प्रबंधन के लिए रेलवे ने इतिहास रच दिया। मात्र चौबीस घंटे में 441 ट्रेनों का संचालन कर दिया। इसमें से 222 विशेष ट्रेनें रही। यह ट्रेनों के संचालन में एक नया कीर्तिमान है। अमृत स्नान का हिस्सा बनने के लिए बुधवार को करोड़ों श्रद्धालु प्रयागराज पहुंच गए थे।

उन्हें यहां तक पहुंचाने और फिर वापस ले जाने के लिए रेलवे ने आठ रेलवे स्टेशनों से विशेष ट्रेनों का संचालन किया। इसमें प्रयागराज जंक्शन से 104, प्रयागराज छिवकी से 23, नैनी से 17, सूबेदारगंज से 13, प्रयाग से 23, फाफामऊ से पांच, प्रयागराज रामबाग से नौ व झूंसी से 28 गाड़ियों का परिचालन किया गया।

भीड़ प्रबंधन के लिए हर स्टेश न पर इमरजेंसी प्लान लागू किया गया, जिससे बिना किसी हंगामे के यात्रियों को गंतव्य के लिए भेजा गया। हालांकि गुरुवार को भी श्रद्धालुओं के स्टेशन पहुंचने का क्रम जारी है। संभावना है कि 50 से अधिक विशेष ट्रेनों का संचालन आज भी किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - 

Mahakumbh Stampede: भगदड़ के बाद IAS भानुचंद्र समेत सात नए अफसरों की तैनाती, VVIP पास रद्द