झारखंड में 7 माह से वृद्धों की पेंशन बंद, त्योहारी मौसम में विधायक जयराम महतो बांट रहे ‘आशीर्वाद’!
Jairam Mahto: वृद्धा पेंशन न मिलने से परेशान बुजुर्गों को दुर्गापूजा के दौरान डुमरी विधायक डॉ. जयराम महतो ने अपने ...और पढ़ें

डुमरी में महिलाओं को आर्थिक मदद करते विधायक जयराम महतो।( सौजन्य)
जागरण संवाददाता, धनबाद। MLA Jairam Mahtदुर्गापूजा के दौरान वृद्धा पेंशन नहीं मिलने से बुजुर्गों को त्योहार मनाने और मेला घूमने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में डुमरी विधायक डा. जयराम महतो ने जरूरतमंद बुजुर्गों की मदद के लिए पहल की।

दुर्गापूजा के दौरान मेला घूमने के क्रम में उन्होंने डुमरी और नावाडीह प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों के करीब 50 बुजुर्गों को आर्थिक सहयोग दिया। इस दौरान विधायक ने बुजुर्गों के पैर छूकर उनका आशीर्वाद भी लिया।
सात माह से नहीं मिली पेंशन
आर्थिक सहायता मिलने पर बुजुर्गों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। इस दौरान बुजुर्गों ने विधायक को अपनी परेशानी बताते हुए कहा कि बेटा, सात माह से वृद्धा पेंशन नहीं मिली है। इसके कारण काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। पेंशन नहीं मिलने से रोजमर्रा के खर्च के साथ त्योहार मनाना भी मुश्किल हो रहा है।
अपने वेतन से की मदद
बताया गया कि विधायक ने जरूरतमंद बुजुर्गों को अपने वेतन से आर्थिक सहायता प्रदान की। इसके साथ ही उन्होंने युवाओं को भी राशि देकर सहयोग किया, ताकि आर्थिक तंगी के कारण वे त्योहार की खुशियों से वंचित न रहें। सहायता मिलने से बुजुर्गों और युवाओं ने राहत महसूस की।
बुजुर्गों ने दिया आशीर्वाद
विधायक की इस पहल से जरूरतमंद परिवारों को दुर्गापूजा के दौरान कुछ राहत मिली। बुजुर्गों ने अपनी समस्याएं साझा करते हुए विधायक को आशीर्वाद दिया। त्योहार के मौके पर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की मदद की इस पहल की चर्चा रही। वहीं, बुजुर्गों की सात माह से पेंशन लंबित रहने की समस्या ने सरकारी योजनाओं के नियमित भुगतान की जरूरत को भी सामने रखा।
झारखंड में पिछले सात माह से वृद्धों को पेंशन नहीं मिलने के कारण बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। दुर्गा पूजा और दिवाली जैसे त्योहारों के बीच आर्थिक संकट से जूझ रहे जरूरतमंदों की मदद के लिए झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के विधायक जयराम महतो आगे आए हैं।
उन्होंने पहले ही अपने वेतन मद का 75 प्रतिशत हिस्सा जरूरतमंदों के बीच वितरित करने की घोषणा की थी। अब त्योहारी मौसम में पेंशन से वंचित लोगों को आर्थिक सहायता देकर वे उनकी मुश्किलें कम करने की पहल कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- MLA Jairam Mahto ने हासिल की पीएचडी की डिग्री, अब नाम के आगे लगेगा ‘डॉक्टर’
यह भी पढ़ें- Dhanbad MP का Jairam Mahto पर हमला, बोले- झारखंड को ‘लालखंड’ बनाने का मंसूबा कभी पूरा नहीं होगा
झारखंड में पिछले सात माह से वृद्धों को पेंशन नहीं मिलने के कारण बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। दुर्गा पूजा और दिवाली जैसे त्योहारों के बीच आर्थिक संकट से जूझ रहे जरूरतमंदों की मदद के लिए झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के विधायक जयराम महतो आगे आए हैं। उन्होंने पहले ही अपने वेतन मद का 75 प्रतिशत हिस्सा जरूरतमंदों के बीच वितरित करने की घोषणा की थी। अब त्योहारी मौसम में पेंशन से वंचित लोगों को आर्थिक सहायता देकर वे उनकी मुश्किलें कम करने की पहल कर रहे हैं।
