Dhanbad Weather Forecast: दिवाली के दौरान बढ़ेगी ठंड, पांच नवंबर तक सामान्य से अधिक बारिश के आसार
Jharkhand Weather Update:धनबाद में बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर और पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम बदलेगा। दिवाली के ...और पढ़ें

धनबाद में दिवाली तक बढ़ेगी सर्द। (सांकेतिक फोटो)
जागरण संवाददाता, धनबाद। शहर की आबोहवा में घुली ठंडक अगले कुछ दिनों में और बढ़ सकती है। दिवाली के दौरान रात सर्द होने से बाहर निकलने से पहले गर्म कपड़े की जरूरत महसूस होगी। इस बीच अक्टूबर के अंतिम सप्ताह से नवंबर के पहले सप्ताह के दौरान गर्जन और बारिश की भी संभावना है।
अगले पखवाड़े के पूर्वानुमान में मौसम विभाग ने सामान्य से अधिक वर्षा की संभावना जताई है। जारी अपडेट के अनुसार, शुक्रवार से बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर सक्रिय होने के आसार हैं।
25 अक्टूबर तक लो प्रेशर और तीव्र होकर डिप्रेशन में बदल सकता है। उसके अगले तीन दिनों के दौरान और तीव्र होने की प्रबल संभावना है। इसके साथ इस सप्ताह नया पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय हो सकता है। इन दोनों सिस्टम के कारण पांच नवंबर तक सामान्य से अधिक बारिश होने का अनुमान है।
इस सप्ताह 13 से 23 डिग्री तो अगले सप्ताह 16 से 22 डिग्री के बीच तापमान
मौसम में बदलाव के साथ ही इस पखवाड़े तापमान में भी फेरबदल दिख सकता है। इस सप्ताह अधिकतम तापमान 26 से 33 डिग्री तो अगले सप्ताह 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है।
न्यूनतम तापमान के इस सप्ताह 13 से 23 डिग्री तो अगले सप्ताह 16 से 22 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान में गिरावट से नवंबर का पहले सप्ताह की रातें ठंडक भरी रहने के आसार हैं।
यह भी पढ़ें- रेल जन संवाद में यात्रियों ने खोली व्यवस्था की पोल, Dhanbad DRM ने सुनीं शिकायतें
यह भी पढ़ें- झारसुगुड़ा में यार्ड रिमॉडलिंग का असर: दरभंगा-चर्लपल्ली एक्सप्रेस के आठ फेरे रद
