विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जामताड़ा के चरखापहाड़ी दुर्गापूजा पंडाल में आग: हादसा या साजिश? निष्पक्ष जांच की मांग

Published: Thu, 15 Oct 2026 10:54 AM (IST)

मिहिजाम के चरखापहाड़ी गांव में पहली बार आयोजित दुर्गापूजा पंडाल में आग लगने से ग्रामीणों में मायूसी और आक्रोश है। ...और पढ़ें

पूजा पंडाल में आग लगने की सूचना पर पहुंचे ग्रामीण। (फोटो जागरण)

पूजा पंडाल में आग लगने की सूचना पर पहुंचे ग्रामीण। (फोटो जागरण)

HighLights

  1. मिहिजाम के चरखापहाड़ी में पहली दुर्गापूजा पंडाल में आग लगी।

  2. ग्रामीणों में मायूसी और आक्रोश, निष्पक्ष जांच की मांग की।

  3. पुलिस मौके पर पहुंची, आग के कारणों की जांच जारी है।

संवाद सहयोगी, मिहिजाम (जामताड़ा)। एक ओर मिहिजाम शहर मां दुर्गा के स्वागत की तैयारियों में जुटा है, वहीं दूसरी ओर मिहिजाम थाना क्षेत्र के चरखापहाड़ी गांव में पहली बार आयोजित होने वाली दुर्गापूजा के पंडाल में बुधवार-गुरुवार की मध्य रात आग लगने की घटना से ग्रामीणों में मायूसी और आक्रोश है।

गांव में पहली बार दुर्गापूजा के आयोजन को लेकर लोगों में खासा उत्साह था, लेकिन इस घटना ने उनकी खुशियों पर पानी फेर दिया।
पूजा कमेटी के जयंतो दत्ता,मनोज दत्ता,ने घटना की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि पुलिस यह स्पष्ट करे कि आग दुर्घटनावश लगी या किसी असामाजिक तत्व ने जानबूझकर लगाई।

उन्होंने मामले की सच्चाई सामने लाने और दोषियों की पहचान करने की मांग की। घटना की सूचना मिलते ही मिहिजाम थाना प्रभारी प्रदीप राणा अतिरिक्त पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

इंस्पेक्टर अब्दुल रहमान भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस आग लगने के कारणों की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। फिलहाल घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा नहीं हुआ है।

पहली दुर्गापूजा को लेकर ग्रामीणों ने काफी उम्मीदें लगा रखी थीं। ऐसे में पंडाल में आग लगने की घटना से गांव में मायूसी के साथ नाराजगी भी है। ग्रामीणों को अब पुलिस जांच से घटना की वास्तविक वजह सामने आने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- आगरा कैंट-कोलकाता स्पेशल ट्रेन में दो अतिरिक्त कोच, वेटिंग टिकट कंफर्म होने की बढ़ी उम्मीद

यह भी पढ़ें- PESA Law के तहत ग्राम सभा गठन की मांग तेज, ग्राम प्रधानों ने सात माह के लंबित मानदेय भुगतान का मुद्दा उठाया