विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Dhanbad बना भारतीय रेल का पहला मंडल, 24 सीएलआई को मिले पदोन्नति प्रमाण पत्र; डीआरएम ने दिया संरक्षा का मंत्र

Published: Wed, 28 Oct 2026 06:53 PM (IST)

Dhanbad Rail Division ने 24 नवचयनित मुख्य लोको निरीक्षकों (सीएलआई) को पदोन्नति प्रमाण पत्र प्रदान किए, जो भारतीय रेल में पहली बार हुआ है।

पदोन्नति प्रमाण पत्र साैंपते धनबाद के डीआरएम अखिलेश मिश्र। (फोटो साैजन्य)

पदोन्नति प्रमाण पत्र साैंपते धनबाद के डीआरएम अखिलेश मिश्र। (फोटो साैजन्य)

जागरण संवाददाता, धनबाद। पूर्व मध्य रेलवे के धनबाद रेल मंडल कार्यालय के सभागार में डीआरएम अखिलेश मिश्र के नेृत्व में मुख्य लोको निरीक्षकों (सीएलआइ) के साथ संरक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान विद्युत परिचालन विभाग के अंतर्गत नवचयनित 24 मुख्य लोको निरीक्षकों को डीआरएम ने पदोन्नति प्रमाण पत्र प्रदान किया।

मुख्य लोको निरीक्षक के पद पर चयन के बाद पदोन्नति प्रमाण पत्र प्रदान करने की यह पहल पूरे भारतीय रेल में पहली बार प्रारंभ की गई है। इसके साथ ही धनबाद पदोन्नति प्रमाण पत्र देनेवाला पहला डिविजन बन गया।

मुख्य लोको निरीक्षक के पद पर चयन के बाद नवचयनित सभी 24 सीएलआइ के लिए 17 से 27 अक्टूबर तक ईएलटीसी गोमो में उनके कार्यक्षेत्र से संबंधित विशेष प्रारंभिक प्रशिक्षण दिया गया। डिजिटल तरीके से ब्रेक पैटर्न अनालिसिस, डाटा विश्लेषण, व्हील गेज मापन एवं विश्लेषण तथा अन्य आवश्यक तकनीकी जांच प्रक्रिया का प्रशिक्षण दिया गया।

डीआरएम ने बैठक में संरक्षा प्रथम की बात कही। सुरक्षित एवं संरक्षित रेल परिचालन से जुड़े दिशा-निर्देश जारी किए। साथ आगामी कोहरे के दौरान विशेष सतर्कता बरतने का सुझाव दिया। अपर मंडल रेल प्रबंधक मुकेश कुमार, वरीय मंडल विद्युत अभियंता (आपरेशन) रजत कुमार सिंह सहित मंडल के सभी प्रमुख शाखा अधिकारी उपस्थित थे।

रात 11 से सुबह पांच बजे ट्रेन में मोबाइल चार्जिंग बंद

अगर आप देर रात की ट्रेन में यात्रा करने वाले हैं तो अपना मोबाइल घर से फुल चार्ज कर लें। ट्रेन में पूरी रात मोबाइल चार्ज नहीं कर सकेंगे। रेलवे ने रात 11 से सुबह पांच बजे तक ट्रेन में मोबाइल चार्जिंग पर रोक लगा दी है। रातभर ट्रेन के सभी मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट बंद रहेंगे।

रेलवे ने साल 2014 में ही ट्रेन में रात में मोबाइल चार्जिंग बंद करने का आदेश जारी कर दिया था। कुछ दिनों तक आदेश प्रभावी रहने के बाद यह व्यवस्था पहले की तरह बहाल हो गई। अब दक्षिण पूर्व रेल में हाल में हुई यात्री के पावर बैंक फटने और उससे धुआं निकलने की घटना के मद्देनजर इसे सख्ती से लागू करने का आदेश जारी किया गया है।

इसकी मानिटरिंग के लिए अधिकारी और सुपरवाइजर स्पर पर औचक निरीक्षण भी किया जाएगा। रेलवे बोर्ड के विशेष कार्य अधिकारी, बिजली इंजीनियरिंग सामान्य शोभित गुप्ता ने सभी जोन को इससे जुड़ा आदेश जारी कर दिया है।

यह भी पढ़ें- Bihar MLC Election Result : नीरज कुमार की जीत से झारखंड जदयू में खुशी की लहर, धनबाद अध्यक्ष ने दी बधाई

यह भी पढ़ें- 1 घंटे तक खड़े रहकर धनबाद डीसी ने सुनीं शिकायतें, बुजुर्ग को दो माह बाद दिलाया राशन