Bihar MLC Election Result : नीरज कुमार की जीत से झारखंड जदयू में खुशी की लहर, धनबाद अध्यक्ष ने दी बधाई
Neeraj Kumar: बिहार विधान परिषद चुनाव में पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जदयू प्रत्याशी नीरज कुमार की जीत से झारखंड के पार्टी कार्यकर्ता उत्साहित हैं।

Bihar MLC Election Result :नीरज कुमार को जीत की बधाई देते धनबाद जदयू अध्यक्ष पिंटू सिंह।
HighLights
नीरज कुमार ने पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जीत दर्ज की।
झारखंड जदयू में जीत को लेकर उत्साह का माहौल।
धनबाद जिलाध्यक्ष पिंटू सिंह ने नीरज कुमार को बधाई दी।
डिजिटल डेस्क, धनबाद। Bihar MLC Election Result: बिहार विधान परिषद चुनाव में पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जनता दल यूनाइटेड (JDU) के प्रत्याशी नीरज कुमार की जीत से पार्टी के झारखंड के नेता-कार्यकर्ता भी गदगद हैं। इस प्रतिष्ठा पूर्ण चुनावी लड़ाई पर झारखंड के नेताओं की भी नजरें थीं।
नीरज कुमार ने जन सुराज के उम्मीदवार अनुज कुमार सिंह को पराजित किया। इस सीट पर मुकाबला काफी चर्चा में रहा, क्योंकि मोकामा के विधायक अनंत सिंह ने अपनी पार्टी के प्रत्याशी नीरज कुमार के बजाय अनुज सिंह का समर्थन किया था। इसके बावजूद नीरज कुमार जीत हासिल करने में सफल रहे।
धनबाद जिला जदयू अध्यक्ष पिंटू सिंह ने पार्टी के नेताओं-कार्यकर्ताओं के साथ बुधवार को पटना में नीरज कुमार से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात कर जीत की बधाई दी। उन्होंने कहा है-नीरज की जीत ने पार्टी में जोश भर दिया है। यह जीत बहुत बड़ी है।
पिंटू ने कहा है-नीरज कुमार की जीत का श्रेय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पार्टी नेतृत्व, एनडीए के सहयोगी दलों और कार्यकर्ताओं को जाता है। जो लोग कह रहे थे कि जदयू खत्म हो जाएगा उन्हें झटका लगा है।
यह भी पढ़ें- 1 घंटे तक खड़े रहकर धनबाद डीसी ने सुनीं शिकायतें, बुजुर्ग को दो माह बाद दिलाया राशन
यह भी पढ़ें- 'टाइगर' अभी जिंदा है, बारामुड़ी खटाल नहीं हटेगा... धनबाद सांसद की दहाड़
