विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 17, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

टोटो चालकों की फिर दिखी गुंडागर्दी, दुकानदार को ऐसे पीटा कि लगाने पड़े दस टांके

By Jagran NewsEdited By: Mohit Tripathi
Published: Sat, 17 Dec 2022 06:28 PM (IST)

पुराना बाजार में टोटो चालकों की गुंडागर्दी एक बार फिर देखने को मिली है। टोटो चालकों ने एक दुकानदार की ...और पढ़ें

पुराना बाजार में फिर दिखी टोटो चालकों की दादागिरी, दुकानदार को पीटा।
पुराना बाजार में फिर दिखी टोटो चालकों की दादागिरी, दुकानदार को पीटा।

धनबाद,जागरण संवाददाता: आए दिन टोटो चालकों की गुंडागर्दी देखने को मिलती रहती है। पुराना बाजार में टोटो चालकों की गुंडागर्दी आज एक बार फिर से देखने को मिली। टोटो चालकों ने एक दुकानदार की जमकर पिटाई कर दी, जिससे उसका सिर फट गया। घटना से आक्रोशित स्थानीय दुकानदार ने सड़क को पूरी तरह से जाम कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुराना बाजार चेंबर के अध्यक्ष अजय नारायण लाल और थानाध्यक्ष पीके सिंह मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष ने लिखित शिकायत देने के बाद टोटो चालकों पर कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद जाम हटा लिया गया।

यह है मामला

लोगों ने बताया कि पुराना बाजार टेंपल रोड स्थित सैलून मालिक इफ्तिखार अंसारी सुबह अपनी दुकान में काम कर रहा था। उसी वक्त वहां से मनाइटांड़ का एक टोटो चालक आया और तेजी से गाड़ी पार की। इसके कारण सड़क पर चल रही एक युवती को उसने धक्का मार दिया, जिससे वह सड़क पर ही गिर गई। इफ्तिकार अंसारी ने टोटो चालक की इस हरकत का विरोध किया। इस पर टोटो चालक से उसकी जमकर बहस हो गई। दोनों ने एक दूसरे को गाली गलौज भी किया। थोड़ी देर के बाद टोटो चालक वहां से चला गया और अपने कुछ साथियों को लेकर आया जिसके बाद उसने सैलून संचालक की जमकर पिटाई कर दी।

टोटो चालक को तलाश रही पुलिस

इधर शिकायत के बाद पुलिस टोटो चालक की तलाश कर रही है, इफ्तिकार ने बताया कि उसे उसका नाम नहीं पता है। घायल का सर फटने के कारण उसे 10 टांके लगे हैं। इंस्पेक्टर पीके सिंह ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब हो कि पुराना बाजार में टोटो चालक हमेशा अपनी रंगदारी करते हैं। पुराना बाजार के स्थानीय दुकानदारों से वे कई बार भीड़ चुके हैं और कई लोगों की पिटाई भी की है।

यह भी पढ़ें: कोयला सचिव ने मुनिडीह खदान का किया औचक निरीक्षण, झरिया मास्टर प्लान की भी ली जानकारी