Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jharkhand News: शादी की रस्मों के बीच दुल्हन की मां ने तोड़ा दम, मातम में बदली शहनाई की गूंज

    Updated: Sat, 08 Mar 2025 10:37 AM (IST)

    बोकारो थर्मल रिसोर्ट में गोविंदपुर के कालाडीह गांव निवासी शिक्षक प्रदीप कुमार गिरि की पुत्री निकिता की शादी थी। इस दौरान निकिता की बीमार मां की मौत हो गई। एक ओर रिसोर्ट में शादी की रस्में चल रहीं थीं दूसरी तरफ दुल्हन के मां की मौत की खबर से शादी समारोह में मातम पसर गया। जल्दी-जल्दी रस्मों को पूरा करके दुल्हन की विदाई की गई।

    Hero Image
    दुल्हन की मां की मौत की खबर से शादी समारोह में पसरा मातम (सांकेतिक तस्वीर)

    संस, गोविंदपुर। विवाह के ठीक पहले दुल्हन की मां की मौत ने विवाह समारोह की उमंग को गम में बदल दिया। घटना ने सभी को स्तब्ध कर दिया। उसी गमगीन माहौल में विवाह की रस्में पूरी की गई। शहनाई की गूंज देखते ही देखते मातम में बदल गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मामला गुरुवार की रात का है, गोविंदपुर थाना अंतर्गत कालाडीह गांव में शादी का माहौल था। कालाडीह गांव निवासी एवं गिरिडीह जिले के गांडेय प्रखंड के प्राथमिक शिक्षक प्रदीप कुमार गिरि की पुत्री निकिता का विवाह, सीसीएल गोविंदपुर कॉलोनी, बोकारो थर्मल निवासी नकुल गिरि के पुत्र अभिषेक गिरि के साथ होना था।

    शादी बोकारो थर्मल के रिसोर्ट में छह मार्च को निर्धारित थी। यहां से लड़की वाले अपने स्वजनों के साथ गुरुवार शाम बोकारो थर्मल रवाना हुए थे।

    शादी की रस्मों के बीच हुई मौत

    शादी की सारी रस्में अदा की जा रहीं थीं, लेकिन बीमार होने के कारण दुल्हन की मां 48 वर्षीया रेणु देवी समारोह में नहीं भाग ले सकी। इसी बीच रात करीब 11 बजे रेणु देवी की मौत कालाडीह गांव में हो गई। यह खबर सुनते ही शादी समारोह में मातम पसर गया और विवाह का उत्सव फीका पड़ गया।

    विदाई के बाद मायके पहुंची दुल्हन

    विवाह की रस्में जल्दी-जल्दी पूरी की गईं और शुक्रवार सुबह बोकारो थर्मल के रिसोर्ट से निकिता की विदाई भी हुई। ससुराल में द्वार लगने एवं परंपराओं का निर्वाह करने के बाद वह अपने पति के साथ शुक्रवार दोपहर अपने मायके कालाडीह आई। माता का अंतिम दर्शन किए, इसके बाद रेणु देवी की अंतिम क्रिया संपन्न की गई।

    इस दौरान स्वजनों व नवविवाहित निकिता के करुण क्रंदन से माहौल गमगीन हो गया। राह चलते लोगों की भी आंखें भींग गई। मृतका रेणु देवी बोकारो जिला के चंद्रपुरा थाना अंतर्गत चिरूडीह गांव की बेटी थी। उनके अंतिम संस्कार में मायके से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे।

    जामताड़ा: पतरोडीह में कुएं में मिली एक व्यक्ति की लाश

    नारायणपुर थाना क्षेत्र के पतरोडीह गांव के एक कुएं में एक व्यक्ति की लाश बरामद हुई है। शुक्रवार को कुएं में एक व्यक्ति की तैरती लाश लोगों ने देखी। इसकी सूचना नारायणपुर पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद नारायणपुर पुलिस पतरोडीह पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जामताड़ा भेज दिया गया है।

    अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। नारायणपुर पुलिस शव के शिनाख्त के प्रयास में जुटी हुई है। इसके साथ ही मामले की जांच जारी है।

    ये भी पढ़ें

    Hazaribagh News: NTPC के DGM की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंप; प्रशासन पर भी उठ रहे सवाल

    Ranchi News: जेल से मिला ऑर्डर और रांची में बरसने लगी गोलियां, कोयला कारोबारी पर हमले की इनसाइड स्टोरी आई सामने