विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भुवनेश्वर राजधानी का बदलेगा मार्ग, मौर्य-जयनगर समेत छह ट्रेनें रद; त्योहारी सीजन में बढ़ेंगी यात्रियों की मुश्किलें

Published: Thu, 01 Oct 2026 03:08 PM (IST)

त्योहारी सीजन के दौरान हजारों यात्रियों की मुश्किलें बढ़ेंगी क्योंकि रेलवे ने मौर्य, राउरकेला-जयनगर और संबलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है।

भुवनेश्वर-नई दिल्ली तेजस राजधानी एक्सप्रेस। (फाइल फोटो)

भुवनेश्वर-नई दिल्ली तेजस राजधानी एक्सप्रेस। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. त्योहारी सीजन में हजारों यात्रियों को होगी परेशानी।

  2. मौर्य, राउरकेला-जयनगर, संबलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस रद्द।

  3. नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस का मार्ग बदला।

जागरण संवाददाता, धनबाद। त्योहारी सीजन के दौरान हजारों यात्रियों की मुश्किलें बढ़ेंगी। नवरात्रि के दौरान वैष्णोदेवी जानेवाले श्रद्धालुओं को भी परेशानी झेलनी होगी।

रेलवे ने मौर्य व राउरकेला-जयनगर समेत संबलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस को अलग-अलग दिनों में रद कर दिया है। इस पखवाड़े की विभिन्न तिथियों में ट्रेनें रद रहेंगी।

इसके अलावा नई दिल्ली से भुवनेश्वर जानेवाली तेजस राजधानी एक्सप्रेस के मार्ग में भी बदलाव किया गया है।

राजधानी एक्सप्रेस गोमो, अनारा, पुरुलिया, चक्रधरपुर, झारसुगड़ा के बदले गोमो से आद्रा, मेदिनीपुर, हिजली, भद्रक व कटक होकर चलेगी।

रद की गई ट्रेनें

18105 राउरकेला-जयनगर एक्सप्रेस 10 अक्टूबर
18106 जयनगर-राउरकेला एक्सप्रेस 11 अक्टूबर
15028 गोरखपुर-संबलपुर मौर्य एक्सप्रेस 12 अक्टूबर
15027 संबलपुर-गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस 14 अक्टूबर
18309 संबलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस छह व आठ अक्टूबर
18310 जम्मूतवी-संबलपुर एक्सप्रेस नौ व 11 अक्टूबर
20818 नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस चार व 11 अक्टूबर को डायवर्ट

यह भी पढ़ें- धनबाद-एलटीटी एक्सप्रेस में रात के दो बजे बजा फायर अलार्म, सामान छोड़ भागे यात्री

यह भी पढ़ें- पूजा में रेल यात्रियों को राहत! कोलकाता-आलमनगर, रांची-अलीपुरद्वार और हावड़ा-खातीपुरा के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें