विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

त्योहारी भीड़ से निपटने को East Central Railway चलाएगा स्पेशल ट्रेनें, प्रमुख स्टेशनों पर बनेंगे होल्डिंग एरिया

Published: Mon, 21 Sep 2026 09:47 PM (IST)

ECR GM Dimpy Garg ने त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है।

पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक डिंपी गर्ग। (फोटो साैजन्य)

पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक डिंपी गर्ग। (फोटो साैजन्य)

HighLights

  1. त्योहारों के लिए पूर्व मध्य रेल चलाएगा स्पेशल ट्रेनें।

  2. गोमो, कतरासगढ़ स्टेशनों का पुनर्विकास कार्य लगभग पूर्ण।

  3. यात्रियों की भीड़ प्रबंधन को मिलेगी अतिरिक्त सुविधाएं।

जागरण संवाददाता, धनबाद। आगामी त्योहारों के अवसर पर पूर्व मध्य रेल की ओर से देश के विभिन्न शहरों से आने वाले एवं त्योहार के बाद वापस जाने वाले यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा। यह बातें पूर्व मध्य रेल महाप्रबंधक डिंपी गर्ग ने कहीं।

रेल मुख्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में महाप्रबंधक ने कहा कि त्योहारों की भीड़ के दौरान प्रमुख स्टेशनों पर यात्रियों के ठहरने के लिए होल्डिंग एरिया का निर्माण किया जाएगा। होल्डिंग एरिया में पेयजल, ट्रेनों के आगमन-प्रस्थान की घोषणा, मेडिकल बूथ सहित अन्य यात्री सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

स्टेशनों पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए एक वार रूम बनाया जाएगा जहां से 24 घंटे निगरानी की जा सकेगी। स्टेशनों पर रेलवे सुरक्षा बल की अतिरिक्त टुकड़ियां लगायी जाएगी। प्लेटफार्म, फुट ओवरब्रिज एवं सर्कुलेटिंग एरिया पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।

अधिक भीड़ वाली लंबी दूरी की ट्रेनों की सामान्य बोगियों में यात्रियों को कतारबद्ध तरीके से चढ़ाने की व्यवस्था को लेकर रेलवे सुरक्षा बल एवं वाणिज्य विभाग के कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी।

उन्होंने कहा कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पूर्व मध्य रेल के 97 स्टेशन का पुनर्विकास किया जा रहा है। इनमें गोमो, कतरासगढ़ स्टेशन का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। नवंबर तक अन्य कई स्टेशन के कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

धनबाद के यात्रियों को इन ट्रेनों का इंतजार

धनबाद-चंडीगढ़, धनबाद-दिल्ली-जम्मू, धनबाद-यशवंतपुर स्पेशल, धनबाद-सहरसा, धनबाद-न्यू जलपाईगुड़ी व धनबाद-उधना स्पेशल।

यह भी पढ़ें- Dhanbad Elephant Attack: पलमा गांव में हाथियों ने मचाया उत्पात, घर तोड़े और फसल रौंदी; 70 हजार रुपये भी गुम

यह भी पढ़ें- Railway Jobs: नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, 5664 नए पदों पर होगी चरणबद्ध भर्ती