विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मैदान में पसीना बहा रहे रेलवे के खिलाड़ी, पांच साल से डायट भत्ते का इंतजार; कर्मचारियों का TA-CTA भी फंसा

Published: Wed, 23 Sep 2026 01:53 PM (IST)

धनबाद में रेलवे के खिलाड़ियों को पांच साल से डायट भत्ता नहीं मिला है, जिससे वे मायूस हैं। कर्मचारियों का ...और पढ़ें

धनबाद रेलवे के खिलाड़ियों को डायट भत्ता का इंतजार। (एआइ फोटो)

धनबाद रेलवे के खिलाड़ियों को डायट भत्ता का इंतजार। (एआइ फोटो)

जागरण संवाददाता, धनबाद। मैदान में पसीना बहाकर रेलवे का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को डायट भत्ता नहीं मिल रहा है। पांच सालों से डायट भत्ते की राशि उपलब्ध नहीं कराई गई है। भत्ते के भुगतान के लिए समुचित उपलब्ध न होने से खिलाड़ियों में मायूसी है।

रेलकर्मियों को मिलने वाले यात्रा भत्ता (टीए) और समेकित यात्रा भत्ता (सीटीए) भी लंबे समय से लंबित है। इससे कर्मचारियों का मनोबल टूट रहा है। कर्मचारियों से जुड़ी समस्याओं से ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन ने पूर्व मध्य रेल महाप्रबंधक को डिंपी गर्ग को अवगत कराया और शीघ्र समाधान की सिफारिश की।

यूनियन ने वरीय पर्यवेक्षकों की लंबित पदोन्नति का लाभ देने, बरकाकाना, रेणुकूट,चोपन समेत कई रेल कालोनी में जलापूर्ति समस्या, पतरातु रेल अस्पताल में पैथोलाजी जांच समेत अन्य सुविधा, रेल अस्पतालों में पर्याप्त दवा और डाक्टरों की उपलब्धता, मेडिकल जांच के लिए लंबे समय से प्रतीक्षारत रनिंग कर्मचारियों के मामले का जल्द निष्पादन व वैकल्पिक पदों पर भेजने, ट्रैक मेंटेनर की कमी दूर करने, स्पाउज ग्राउंड स्थानांतरण प्रक्रिया को गति देने, रनिंग रूम में बेहतर सुविधाएं सुविधाएं उपलब्ध कराने जैसी मांगों से भी अवगत कराया।

धनबाद मंडल मीडिया प्रभारी एनके खवास और एआइआरएफ के जोनल सचिव ओपी शर्मा ने बताया कि महाप्रबंधक ने विषयों को नोट कर प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया है। यूनियन महामंत्री एसएनपी श्रीवास्तव, सहायक महामंत्री मनीष कुमार, एससी त्रिवेदी, रजनीश कुमार, राकेश कुमार शामिल थे।

यह भी पढ़ें- वासेपुर गैंगवार: थप्पड़ का बदला गोलियों की बाैछार से, धनबाद पुलिस के सामने बड़ी चुनौती

यह भी पढ़ें- अब रेलवे स्टेशनों पर नहीं दिखेगा ओवरफ्लो कचरा, 200 लीटर से अधिक क्षमता के स्मार्ट बिन लगेंगे