विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ब्लैक डायमंड, शक्तिपुंज समेत 12 ट्रेनें रद, पूर्वा व दुरंतो नहीं आएंगी धनबाद; 28-29 को रक्सौल-चर्लपल्ली के बीच दो अनारक्षित स्पेशल ट्रेन

Published: Wed, 25 Nov 2026 07:45 PM (GMT+05:30)

पूर्व रेलवे में मेगा ट्रैफिक और पावर ब्लॉक के कारण दिसंबर के दूसरे पखवाड़े में कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होगा। ब्लैक डायमंड, शक्तिपुंज सहित 12 ट्रेनें रद्द की गई हैं, जबकि पूर्वा और दुरंतो एक्सप्रेस धनबाद नहीं आएंगी; रक्सौल-चर्लपल्ली के बीच दो स्पेशल ट्रेनें भी चलेंगी।

पूर्व रेलवे ब्लॉक से ट्रेनें रद और मार्ग परिवर्तित, धनबाद के यात्रियों को होगी परेशानी।

पूर्व रेलवे ब्लॉक से ट्रेनें रद और मार्ग परिवर्तित, धनबाद के यात्रियों को होगी परेशानी।

HighLights

  1. पूर्व रेलवे में मेगा ट्रैफिक ब्लॉक के कारण परिचालन बदलाव।

  2. ब्लैक डायमंड, शक्तिपुंज समेत 12 ट्रेनें दिसंबर में रद्द।

  3. पूर्वा, दुरंतो एक्सप्रेस धनबाद नहीं आएंगी, मार्ग बदला।

जागरण संवाददाता, धनबाद। दिसंबर के दूसरे पखवाड़े में हजारों यात्रियों की परेशानी बढ़ेगी। रेलवे ने एक दर्जन ट्रेनों को अलग-अलग तिथियों में रद करने की घोषणा की है। इसके अलावा तीन ट्रेनें धनबाद के बदले परिवर्तित मार्ग से चलेंगी। वहीं दरभंगा और रक्सौल से चर्लपल्ली के बीच चलने वाली ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट के मद्देनजर रेलवे ने रेलवे ने दो स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है।

19 से 24 दिसंबर के बीच रद होनेवाली ट्रेनों में ब्लैक डायमंड, शक्तिपुंज व जम्मूतवी जैसी ट्रेनें शामिल हैं। पूर्वा व दुरंतो मार्ग बदल कर चलेंगी। पूर्व रेलवे में मेगा ट्रैफिक और पावर ब्लाक के मद्देनजर ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया जाएगा।

इन तिथियों में रद रहेंगी ट्रेनें

  • 13151 कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस 19 व 23 दिसंबर
  • 13152 जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस 21 व 25 दिसंबर
  • 11447 जबलपुर-हावड़ा शक्तिपुंज एक्सप्रेस 21 दिसंबर
  • 11448 हावड़ा-जबलपुर शक्तिपुंज एक्सप्रेस 23 दिसंबर
  • 22388 धनबाद- हावड़ा ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस 22 दिसंबर
  • 22387 हावड़ा-धनबाद ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस 23 दिसंबर
  • 19608 मदार-कोलकाता एक्सप्रेस 21 दिसंबर
  • 19607 कोलकाता-मदार एक्सप्रेस 24 दिसंबर
  • 12988 अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस 22 दिसंबर
  • 12987 सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस 23 दिसंबर
  • 12319 कोलकाता-ग्वालियर एक्सप्रेस 23 दिसंबर
  • 12320 ग्वालियर-कोलकाता एक्सप्रेस 24 दिसंबर

धनबाद नहीं आएंगी यह ट्रेनें

- 12382 शकूरबस्ती-हावड़ा पूर्वा एक्सप्रेस 22 को डीडीयू, गया, किऊल, भागलपुर, गुमानी- रामपुरहाट, सांईथिया होकर
- 12381 हावड़ा-शकूर बस्ती पूर्वा एक्सप्रेस 23 दिसंबर को सांईथिया, रामपुरहाट, गुमानी, भागलपुर- किऊल गया व डीडीयू होकर
- 12260 बीकानेर-सियालदह दुरंतो एक्सप्रेस 22 को डीडीयू, गया, किऊल, भागलपुर, गुमानी- रामपुरहाट, सांईथिया होकर

28-29 को रक्सौल-चर्लपल्ली के बीच दो अनारक्षित स्पेशल ट्रेन

दरभंगा और रक्सौल से चर्लपल्ली के बीच चलने वाली ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट के मद्देनजर रेलवे ने रेलवे ने दो स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। रक्सौल से चर्लपल्ली के लिए 28 व 29 नवंबर को दो ट्रेनें चलेंगी। 28 को 05523 रक्सौल- चर्लपल्ली वन-वे स्पेशल तथा 29 को 05525 रक्सौल- चर्लपल्ली वन-वे स्पेशल ट्रेन का परिचालन होगा। दोनों ट्रेनें जनरल कोच के साथ चलेंगी।

दोनों ट्रेनें रक्सौल से शाम 4:55 पर खुल कर अगले दिन सुबह 6:40 पर धनबाद, 7:08 पर कतरास, 7:45 पर चंद्रपुरा तथा 8:45 पर बोकारो होकर अगले दिन दोपहर 12 बजे चर्लपल्ली पहुंचेगी।

इस ट्रेन का ठहराव सीतामढ़ी, कमतौल, दरभंगा, समस्तीपुर, बरौनी, किउल, झाझा, जसीडीह, मधुपुर, चित्तरंजन, मूरी, रांची, राउरकेला, झारसुगुड़ा, रायगढ़, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, राजनंदगांव, गोंदिया, वडसा, काजीपेट में होगा। 

यह भी पढ़ें- अमित शाह और नितिन नवीन झारखंड में SIR व एमएमडीआर पर विपक्ष के नैरेटिव को देंगे जवाब, दिसंबर में आ सकते हैं धनबाद

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।