विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शराब के नशे में शताब्दी एक्सप्रेस में हंगामा, धनबाद में उतारा गया पुलिस जवान; थैले से मिलीं 5 बोतलें

Published: Sat, 03 Oct 2026 10:36 PM (IST)

रांची से हावड़ा जा रही शताब्दी एक्सप्रेस के सी-सात कोच में नशे में धुत एक यात्री को धनबाद रेलवे स्टेशन ...और पढ़ें

रांची-हावड़ा शताब्दी एक्सप्रेस में पुलिस जवान ने नशे में किया हंगामा। (प्रतीकात्मक फोटो)

रांची-हावड़ा शताब्दी एक्सप्रेस में पुलिस जवान ने नशे में किया हंगामा। (प्रतीकात्मक फोटो)

जागरण संवाददाता, धनबाद। रांची से हावड़ा जा रही गाड़ी संख्या 12020 शताब्दी एक्सप्रेस के सी-सात कोच में शनिवार को नशे की हालत में यात्रियों को परेशान कर रहे एक शख्स को धनबाद रेलवे स्टेशन पर उतारकर जीआरपी के सुपुर्द कर दिया गया। पकड़ा गया यात्री भोजपुर (बिहार) निवासी पृथ्वी नाथ ठाकुर है जो पुलिस विभाग का जवान बताया जा रहा है।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन के बोकारो से धनबाद की ओर रवाना होने के बाद चंद्रपुरा स्टेशन के समीप कोच में एक यात्री द्वारा हंगामा करने और साथी यात्रियों से बदसलूकी की शिकायत ऑन-ड्यूटी एस्कॉर्ट टीम को मिली। सूचना मिलते ही एस्कॉर्ट दल ने सी-सात कोच में पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और संदिग्ध यात्री को हिरासत में लिया।

तलाशी के दौरान आरोपी के पास मौजूद एक थैले से शराब की पांच बोतलें बरामद की गईं। इसके बाद ट्रेन जैसे ही धनबाद जंक्शन पहुंची, आरोपी को जीआरपी के हवाले कर दिया गया। एस्कॉर्ट टीम के इंचार्ज प्रधान आरक्षी मुकेश आनंद कुमार राय की ओर से मामले में जीआरपी थाने को लिखित शिकायत दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

यह भी पढ़ें- धनबाद में जुटी सात जिलों की पुलिस, माओवादी गतिविधियों से लेकर संगठित और साइबर अपराध पर बनी रणनीति

यह भी पढ़ें- Coal India कर्मियों की बल्ले-बल्ले, 1.10 लाख रुपये बोनस पर बनी सहमति; दुर्गा पूजा से पहले खाते में आएगी राशि