विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शादी का वादा, हैदराबाद और मुंबई में याैन शोषण, वीडियो वायरल की धमकी; धनबाद की महिला से दगाबाजी की सनसनीखेज दास्तान

Published: Thu, 01 Oct 2026 01:44 PM (IST)

धनबाद की एक महिला ने एक व्यक्ति पर शादी का झांसा देकर लंबे समय तक यौन शोषण करने का आरोप ...और पढ़ें

शादी का झांसा देकर धनबाद की महिला का याैन शोषण। (प्रतीकात्मक फोटो)

शादी का झांसा देकर धनबाद की महिला का याैन शोषण। (प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. धनबाद की महिला ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया।

  2. आरोपी ने हैदराबाद, मुंबई और धनबाद के होटलों में संबंध बनाए।

  3. निजी फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा है।

जागरण संवाददाता, धनबाद। मुनीडीह की रहने वाली 32 वर्षीय महिला ने एक व्यक्ति पर शादी का झांसा देकर लंबे समय तक यौन शोषण करने और विरोध करने पर निजी फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

महिला ने धनबाद के सरायढेला थाना में लिखित शिकायत देकर आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि वर्ष 2022 में हैदराबाद जाने के दौरान उसकी पहचान गांधी नगर के अश्विनी कुमार शर्मा से हुई थी।

बातचीत बढ़ने के बाद आरोपित ने उससे शादी करने का वादा किया। इसके बाद हैदराबाद, मुंबई के अलावा सरायढेला थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में ले जाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

पीड़िता का आरोप है कि बाद में उसे पता चला कि अश्विनी पहले से शादीशुदा है। इसके बावजूद वह अपनी पत्नी से तलाक लेकर उससे शादी करने का भरोसा देता रहा।

पीड़िता ने शिकायत में बताया है कि जनवरी 2026 में भी आरोपित ने तलाक से संबंधित कागजात दिखाकर उसे भरोसे में लिया और सरायढेला के एक होटल में उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में दिल्ली और वृंदावन के विभिन्न होटलों में भी उसके साथ संबंध बनाए गए।

जब महिला को उसके झूठे वादों का एहसास हुआ तो उसने महिला थाना में शिकायत की थी। आरोप है कि कुछ समय बाद अश्विनी ने फिर संपर्क किया और जान से मारने की धमकी देने लगा।

पीड़िता का आरोप है कि अब वह उससे दूर रहने का प्रयास कर रही है, लेकिन आरोपित उसके निजी फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दबाव बना रहा है।

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि उसके कुछ निजी फोटो इंस्टाग्राम और वाट्सएप के जरिए परिचितों को भेजे जा रहे हैं। शिकायत के आधार पर सरायढेला थाना की पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- BCCL कोयला नगर CISF यूनिट में वित्तीय अनियमितता का आरोप, दो पूर्व अधिकारियों पर CBI ने दर्ज की FIR

यह भी पढ़ें- पूजा में रेल यात्रियों को राहत! कोलकाता-आलमनगर, रांची-अलीपुरद्वार और हावड़ा-खातीपुरा के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें