आज धनबाद में बादल छाए रहेंगे, वीकेंड से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज; दिसंबर से ठंड
चक्रवात के कमजोर होने से धनबाद में बारिश का असर कम हो गया है, सोमवार को आंशिक बादल छाए रहेंगे और दक्षिणी भागों में वर्षा हो सकती है। मंगलवार से मौसम साफ होगा, तापमान में गिरावट आएगी और दिसंबर से कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है।

कल से मौसम साफ होते ही तेजी से गिरेगा तापमान, नवंबर तक कड़ाके की सर्दी की संभावना कम।
HighLights
चक्रवात कमजोर होने से बारिश का असर कम हुआ।
मंगलवार से मौसम साफ, तापमान में आएगी गिरावट।
दिसंबर से धनबाद में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना।
जागरण संवाददाता, धनबाद। चक्रवात के कमजोर होने के साथ ही बारिश का असर भी कम हो गया। रविवार को पूरे दिन बादलों की आवाजाही होती रही। कहीं-कहीं बारिश भी हुई। सोमवार को भी सुबह कोहरा छाने के बाद आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। दक्षिणी भागों में वर्षा होने के आसार हैं। मंगलवार से मौसम साफ हो जाएगा।
बादल छंटते ही तापमान में गिरावट शुरू होगी। 21 डिग्री से खिसक कर न्यूनतम तापमान 13-14 डिग्री पर पहुंच सकता है। हालांकि वीकेंड से मौसम में फिर बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। इससे तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार, क्षोभमंडल के निचले स्तर में बंगाल की खाड़ी से लेकर आंध्र प्रदेश तक गर्त बना हुआ है। दूसरी ओर, उत्तर पूर्वी असम और आसपास चक्रवाती घेरा भी सक्रिय है।
मानसून के जानकार डाॅ. एसपी यादव की मानें तो बंगाल की खाड़ी का पानी अधिक गर्म होने की वजह से चक्रवात अधिक आए हैं। आगामी सप्ताह इसकी फिर संभावना बन सकती है। हालांकि इसका धनबाद या राज्य के अन्य हिस्से में प्रभाव फिलहाल स्पष्ट नहीं है।
दिसंबर से दस्तक दे सकती है कड़ाके की ठंड
अगले पांच दिनों तक मौसम साफ रहने के बाद वीकेंड से फिर बादलों की आवाजाही शुरू होने के आसार हैं। दिसंबर के पहले सप्ताह में बादलों की आवाजाही जारी रह सकती है। मौसम साफ होते ही कड़ाके की ठंड दस्तक दे सकती है।
अमूमन 15 नवंबर से तेज ठंड का दौर शुरू हो जाता है। इस बार लगातार तीन चक्रवात के कारण मौसम में समुद्री गर्म हवाओं के घुलने से तेज ठंड नहीं पड़ी है। इस सप्ताह भी मौसम में उतार-चढ़ाव के बीच ठंड में बढ़ोतरी होगी। पर कड़ाके की सर्दी का दौर दिसंबर से शुरू होने की संभावना है।
इस सप्ताह का संभावित तापमान
सोमवार 26 19
मंगलवार 27 17
बुधवार 27 15
गुरुवार 26 13
शुक्रवार 27 13
शनिवार 26 14
रविवार 27 14
यह भी पढ़ें- रेलवे में 'जुगाड़ ट्रांसफर-पोस्टिंग' पर रेड सिग्नल, अनौपचारिक तबादले पर लगाम; पूर्व मध्य रेल का सख्त आदेश
यह भी पढ़ें- भाजपा में झारखंड का बढ़ता कद, तीन नेता बने राष्ट्रीय मंत्री; सामाजिक आधार बढ़ा रही पार्टी
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।