विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भाजपा में झारखंड का बढ़ता कद, तीन नेता बने राष्ट्रीय मंत्री; सामाजिक आधार बढ़ा रही पार्टी

Published: Sun, 22 Nov 2026 10:04 PM (IST)

भाजपा ने झारखंड से प्रदीप वर्मा, अमन यादव और बबलू भगत को राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त किया है, जिससे पार्टी का सामाजिक आधार बढ़ रहा है। इन नियुक्तियों से ओबीसी समुदाय को प्रतिनिधित्व मिला है, जबकि सामान्य जातियों की भागीदारी में कमी आई है।

ओबीसी समाज की दो प्रमुख जातियों वैश्य और यादव को युवा नेतृत्व के जरिए दिया प्रतिनिधित्व।

ओबीसी समाज की दो प्रमुख जातियों वैश्य और यादव को युवा नेतृत्व के जरिए दिया प्रतिनिधित्व।

HighLights

  1. झारखंड से तीन नेता भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री बने।

  2. ओबीसी समुदाय को युवा नेतृत्व से मिला प्रतिनिधित्व।

  3. सामान्य जातियों का प्रतिनिधित्व राष्ट्रीय स्तर पर कम हुआ।

राज्य ब्यूरो, रांची। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर झारखंड के युवा नेतृत्व को स्थान देकर राज्य में नए सामाजिक आधार तैयार कर रही है। भाजपा की तीन महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कमेटियों में झारखंड को प्रतिनिधित्व मिला है। नितिन नवीन की मुख्य कमेटी में झारखंड से राज्यसभा सदस्य प्रदीप वर्मा राष्ट्रीय सचिव हैं।

इसके बाद युवा मोर्चा में अमन यादव को युवा मोर्चा और बबलू भगत को ओबीसी मोर्चा में राष्ट्रीय मंत्री बनाया गया है। प्रदीप वर्मा और बबलू भगत वैश्य समुदाय की उपजातियों से आते हैं। भाजपा की राष्ट्रीय टीम मेें झारखंड से सामान्य जाति के किसी नेता को जगह नहीं मिली है।

झारखंड भाजपा ने अपनी प्रदेश कमेटी में भी पूर्व की तुलना में सामान्य जातियों का प्रतिनिधित्व कम किया है। संताल परगना और पलामू में ब्राह्मणों की संख्या को देखते हुए पहले की कमेटियों में उन्हें चार पद मिलते थे।

इस बार प्रदेश भाजपा ने इस समुदाय को एक ही स्थान दिया है। झारखंड में ओबीसी समुदाय में कुड़मी सबसे प्रमुख है। भाजपा ने प्रदेश संगठन में कुड़मी नेताओं को ज्यादा स्थान नहीं दिया है।

राष्ट्रीय कार्यक्रमों में झारखंड की होगी हिस्सेदारी

भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर अपने कार्यक्रमों में अब झारखंड को ज्यादा भागीदारी दे रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहली बार झारखंड की प्रदेश कार्यसमिति में शामिल हुए। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस मनाने में झारखंड के आदिवासी नेताओं को जिम्मेदारी दी गई।

उत्तर प्रदेश जैसे महत्वपूर्ण राज्य के विधानसभा चुनाव में झारखंड के दो नेताओं को सह प्रभारी बनाया गया है। अब एसआइआर पर देशभर में भारतीय जनता पार्टी कार्यक्रम का आयोजन करेगी।

इसमें झारखंड के नेताओं को भेजा जाएगा और यहां हुए जनसंख्या परिवर्तन की वो जानकारी देंगे। एसआइआर पर जागरूकता के लिए भाजपा दिसंबर के मध्य में पूरे देश में कार्यक्रम का आयोजन करेगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।