विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नवंबर-दिसंबर में धनबाद से दक्षिण भारत का सफर मुश्किल, 12 ट्रेनें रद

Published: Sat, 03 Oct 2026 07:20 AM (IST)

रेलवे ने नवंबर के अंत से दिसंबर मध्य तक दक्षिण भारत जाने वाली एक दर्जन ट्रेनों को रद्द करने की घोषणा की है, जिससे यात्रियों को परेशानी होगी।

धनबाद-अलेप्पी एक्सप्रेस। (फाइल फोटो)

धनबाद-अलेप्पी एक्सप्रेस। (फाइल फोटो)

जागरण संवाददाता, धनबाद। नवंबर के अंत से दिसंबर मध्य तक दक्षिण भारत का सफर मुश्किल होगा। रेलवे ने एक दर्जन ट्रेनों को अलग-अलग दिनों में रद करने की घोषणा कर दी है।

इनमें धनबाद से बोकारो व रांची होकर चलने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस समेत अन्य महत्वपूर्ण ट्रेनें शामिल हैं। 16619 पोत्तनूर-धनबाद अमृत भारत एक्सप्रेस 28 नवंबर तथा पांच व 12 दिसंबर को रद रहेगी।

वापसी में 16620 धनबाद-पोत्तनूर अमृत भारत एक्सप्रेस 30 नवंबर तथा सात व 14 दिसंबर को नहीं चलेगी। इसके अलावा 13351 धनबाद-अलेप्पी एक्सप्रेस 12 दिसंबर को डेढ़ घंटे लेट से दिन में 11:35 के बदले डेढ़ घंटे विलंब से दोपहर 1:05 पर रवाना होगी।

अन्य रद ट्रेनों में हटिया-बेंगलुरु, हटिया-एर्नाकुलम, टाटा-बेंगलुरु, जसीडीह-तांबरम एक्सप्रेस शामिल हैं। चक्रधरपुर मंडल के झारसुगड़ा में यार्ड रिमाडलिंग के कारण ट्रेनें प्रभावित रहेंगी

अलग-अलग दिनों में अलेप्पी-कोयंबटूर अमृत भारत एक्सप्रेस डायवर्ट

पांच व 12 अक्टूबर को खुलने वाली धनबाद-पोत्तनूर अमृत भारत एक्सप्रेस बदले रास्ते से चलेगी। ट्रेन ठहराव कोयंबटूर में नहीं रूकेगी। वहीं, चार, सात व आठ अक्टूबर को चलने वाली अलेप्पी-धनबाद एक्सप्रेस भी बदले रास्ते से चलेगी।

पोत्तनूर-इरुगुर होकर चलने के कारण कोयंबटूर में नहीं रुकेगी। दक्षिण रेलवे के सेलम मंडल में विकास कार्याें के कारण मार्ग में बदलाव किया गया है। 

यह भी पढ़ें- धनबाद स्टेशन: अवैध कब्जे वाले छोटे दुकानदारों को राहत, रेलवे बनाएगा 250 दुकानों वाला शापिंग एरिया

यह भी पढ़ें- मोकामा राजेंद्र पुल कार्य से गंगा दामोदर एक्सप्रेस 4 अक्टूबर तक लेटगाड़ी, रेल यात्री परेशान