विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

धनबाद स्टेशन: अवैध कब्जे वाले छोटे दुकानदारों को राहत, रेलवे बनाएगा 250 दुकानों वाला शापिंग एरिया

Published: Fri, 02 Oct 2026 09:21 PM (IST)

East Central Railway: धनबाद स्टेशन के दक्षिणी छोर पर रेलवे 250 दुकानों वाला शॉपिंग एरिया बनाएगा, जिससे छोटे कारोबारियों को रोजगार मिलेगा और रेलवे का राजस्व बढ़ेगा।

फुटपाथ दुकानदारों के साथ धनबाद रेल मंडल के डीआरएम अखिलेश मिश्र।(फोटो साैजन्य)

फुटपाथ दुकानदारों के साथ धनबाद रेल मंडल के डीआरएम अखिलेश मिश्र।(फोटो साैजन्य)

HighLights

  1. धनबाद स्टेशन के दक्षिणी छोर पर 250 दुकानों का शॉपिंग एरिया।

  2. छोटे कारोबारियों को मिलेगा स्थायी रोजगार, रेलवे का राजस्व बढ़ेगा।

  3. डीआरएम ने स्वच्छता अभियान के तहत लोगों को जागरूक किया।

जागरण संवाददाता, धनबाद। धनबाद स्टेशन के दक्षिणी छोर पर अवैध कब्जा कर फुटपाथ दुकान सजाने वाले छोटे कारोबारियों के लिए अच्छी खबर है। उनकी दुकानें बार-बार नहीं हटाई जाएंगी और न ही रोजी-रोटी का संकट होगा।

ने इसके लिए विस्तृत प्लान तैयार किया है। दक्षिणी छोर की खाली जगह पर रेलवे 250 छोटी-छोटी दुकानों वाला शापिंग एरिया का निर्माण कराएगा। इससे न केवल रोजगार के नये अवसर मिलेंगे बल्कि रेलवे का नान फेयर रेवेन्यू भी बढ़ेगा।

डीआरएम अखिलेश मिश्र ने कहा कि शार्ट टर्म प्लानिंग के तहत शापिंग एरिया का प्रस्ताव मुख्यालय को भेजा गया है। स्वीकृति मिलने पर आगे की प्रक्रिया शुरू होगी।

भविष्य की दीर्घकालीन प्लानिंग के बारे में बताया कि दक्षिणी छोर पर इंटर माडल टर्मिनल भी प्रस्तावित है।

टर्मिनल में बस, टैक्सी, आटो व ई-रिक्शा जैसी समस्त सुविधाएं उपलब्ध होंगी। साथ ही प्लेटफार्म तक कैबवे की भी प्लानिंग है। इससे प्लेटफार्म पर उतर कर यात्री सीधे कैब से अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।

खुद जागरूक बने और तीन को स्वच्छता के प्रति करें प्रेरित : डीआरएम

डीआरएम कार्यालय से निकली स्वच्छता जागरूकता प्रभात फेरी, सफाई कर्मचारी सम्मानित
धनबाद : स्वच्छता के प्रति खुद जागरूक बने और तीन लोगों को प्रेरित करें।

आपसे प्रेरित तीन लोगों में प्रत्येक ने अलग-अलग तीन-तीन को स्वच्छता के प्रति प्रेरित कर दिया, तो पूरी श्रृंखला बनती जाएगी। इस सामूहिक प्रयास से पूरे समाज को स्वच्छ बनाने में सफल हो सकेंगे। यह बातें डीआरएम अखिलेश मिश्र ने कहीं।

उन्होंने कहा कि अभियान का औपचारिक समापन भले ही हो गया हो, लेकिन स्वच्छता को दैनिक जीवन एवं कार्यशैली का अभिन्न हिस्सा बनाने का संकल्प निरंतर जारी रहेगा।

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत भारत स्काउट्स एवं गाइड्स एवं बच्चों की ओर से मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय से रेलवे स्टेडियम तक प्रभात फेरी निकाली गई। इसके माध्यम से आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।

रेलवे स्टेडियम में डीआरएम ने अधिकारियों, कर्मचारियों एवं प्रतिभागियों को स्वच्छता शपथ दिलाई। नुक्कड़ नाटक के जरिए कचरा प्रबंधन, सिंगल-यूज प्लास्टिक के दुष्परिणाम तथा खुले में गंदगी न फैलाने का संदेश प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।

स्वच्छता कर्मियों को पीपीई किट वितरित की गई तथा उनके योगदान की सराहना कर कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

यह भी पढ़ें- मोकामा राजेंद्र पुल कार्य से गंगा दामोदर एक्सप्रेस 4 अक्टूबर तक लेटगाड़ी, रेल यात्री परेशान

यह भी पढ़ें- कोयला चोरी और अवैध खनन पर झारखंड में कसेगा शिकंजा, हाईकोर्ट के निर्देश पर बन रही SOP