धनबाद में थाना-ओपी प्रभारियों का तबादला, 7 पुलिस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
धनबाद में पुलिस व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए एसएसपी प्रभात कुमार ने थाना और ओपी प्रभारियों का तबादला किया है। सात पुलिस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार। (फाइल फोटो)
HighLights
एसएसपी प्रभात कुमार ने धनबाद में तबादले का आदेश जारी किया।
सात पुलिस अधिकारियों को नई थाना और ओपी प्रभारी की जिम्मेदारी मिली।
कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया गया।
जागरण संवाददाता, धनबाद। धनबाद जिले में पुलिस व्यवस्था को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से थाना और ओपी प्रभारियों का स्थानांतरण एवं पदस्थापन किया गया है। एसएसपी प्रभात कुमार के आदेश पर शनिवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया।
आदेश के तहत स्थानांतरित सभी पुलिस पदाधिकारियों को तत्काल अपने नए स्थान पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है। स्थानांतरण के तहत धनबाद थाना में पदस्थापित अभिषेक तिवारी को घनुआडीह थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
निरसा थाना के ब्रजकिशोर सिंह को कालूबथान ओपी प्रभारी बनाया गया है। वहीं निरसा थाना में ही पदस्थापित शिल्पी भगत को एमपीएल ओपी प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।
महुदा थाना के कमलेश्वर कुमार का स्थानांतरण करते हुए उन्हें ईस्ट बसुरिया ओपी प्रभारी बनाया गया है। बलियापुर थाना में पदस्थापित एसआइ शिवशंकर को मुनीडीह ओपी प्रभारी बनाया गया है।
साइबर थाना के विष्णु गोस्वामी को खरखरी ओपी प्रभारी की जिम्मेदारी मिली है। वहीं गिरधारी गोपाल को तिसरा थाना प्रभारी बनाया गया है।
पुलिस अधिकारियों को नए स्थान पर तत्काल योगदान देने के साथ अपने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध नियंत्रण को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया गया है। स्थानांतरण के बाद संबंधित थाना और ओपी में नई जिम्मेदारियां संभालने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
