विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dhanbad News: धनबाद में 1 फरवरी से पानी की सप्लाई हो सकती है बंद, 10 लाख लोग होंगे प्रभावित

Published: Wed, 29 Jan 2025 12:06 PM (GMT+05:30)

Dhanbad News धनबाद में 1 फरवरी से पानी सप्लाई को रोकने की चेतावनी दी गई है। ऐसे में 10 लाख ...और पढ़ें

धनबाद में पानी सप्लाई का संकट (जागरण)
धनबाद में पानी सप्लाई का संकट (जागरण)

HighLights

  1. जामाडाेबा जेएनएनयूआरएम शहरी जलापूर्ति याेजना बंद होने से गहराएगा जल संकट
  2. याेजना संचालन एजेंसी के कर्मियाें ने कई महीनाें से मासिक मानेदय भुगतान लंबित

जागरण संवाददाता, धनबाद। Dhanbad News: धनबाद शहरी जलापूर्ति याेजना तथा जामाडाेबा जेएनएनयूआरएम शहरी जलापूर्ति याेजना के एक फरवरी से बाधित हाेने की संभावना है। याेजना संचालन एजेंसी के कर्मियाें ने कई महीनाें से मासिक मानेदय भुगतान लंबित रहने को लेकर एक फरवरी से जलापूर्ति बंद करने की चेतावनी दी है। इन दाेनाें जलापूर्ति याेजना पर लगभग 10 लाख लोग निर्भर हैं। जलापूर्ति बंद होने से संकट की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

2024-25 में अप्रैल माह से भुगतान लंबित

धनबाद शहरी व जामाडाेबा जलापूर्ति याेजना का संचालन मेसर्स अभय सिन्हा की एजेंसी कर रही है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में अप्रैल माह से भुगतान लंबित है। नाै महीने से संचालन व रखरखाव के लिए काेई राशि नहीं दी गई है। एजेंसी ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अभियंता प्रमुख काे त्राहिमान संदेश भेजकर बकाया बिल भुगतान करने का आग्रह किया है।

उपायुक्त, नगर आयुक्त समेत धनबाद व टुंडी विधानसभा के विधायक काे भी प्रतिलिपि दी गई है। एजेंसी की ओर से कहा गया है कि पेयजल एवं स्वच्छता विभाग प्रमंडल-1 व अधीक्षण अभियंता के माैखिक आश्वासन पर संचालन कार्य में लगे कर्मियाें काे 20 जनवरी तक मासिक वेतन भुगतान करने का आश्वासन दिया।

बावजूद अब तक बकाया का भुगतान नहीं किया गया है। इसके कारण कर्मियों का मासिक वेतन भुगतान नहीं हाे पाया है। इससे पहले भी एजेंसी की ओर से दाे बार पत्र लिखा गया है।

6 कराेड़ से अधिक बकाया भुगतान लंबित 

दोनों शहरी जलापूर्ति संचालन एजेंसी के मालिक अभय सिन्हा का कहना है कि बिल भुगतान नहीं हाेने से जलापूर्ति में कठिनाई आ रही है। धनबाद शहरी जलापूर्ति का अप्रैल से दिसंबर तथा जामाडाेबा का सितंबर से बिल लंबित है। छह कराेड़ रुपये से अधिक बकाया हाे गया है।

पेयजल विभाग काे दो-तीन बार पत्र लिखने पर भी काेई सुनवाई नहीं हुई है। कर्मियाें काे वेतन भुगतान करने में असमर्थ हूं। अगर एक फरवरी से जलापूर्ति बाधित हाेती है ताे मेरी जिम्मेवारी नहीं हाेगी।

बिजली की शिकायत के लिए काउंटर का उदघाटन

धनबाद जेबीवीएनएल के महाप्रबंधक सह मुख्य अभियंता अशोक कुमार सिन्हा ने विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल नया बाजार धनबाद में काउंटर संख्या एक से लेकर तीन तक का सुविधा काउंटर का उद्घाटन किया।

यहां पर बिजली उपभोक्ता कोई भी शिकायत, समाधान, नया कनेक्शन, लोड घटाने-बढाने आदि के लिए आ सकेंगे।

मौके पर अधीक्षण अभियंता अंचल धनबाद एसके कश्यप, कार्यपालक अभियंता शिवेंद्र सिंह, टेक्निकल कार्यपालक अभियंता सतेंद्र सिंह, सहायक विद्युत अभियंता नया बाजार सुजीत कुमार आदि थे।

ये भी पढ़ें

Maiya Samman Yojana: मंईयां सम्मान योजना को लेकर नया अपडेट, 3 लाख से अधिक महिलाएं हो जाएंगी खुश

Maiya Samman Yojana: मंईयां सम्मान योजना में नया अपडेट, 21 दिनों बाद मिली खुशखबरी; CO-BDO ने भी दी हरी झंडी