Dhanbad Mumbai Train: धनबाद-एलटीटी स्पेशल का समय और रूट बदला, अब पौने छह घंटे पहले पहुंचेगी मुंबई
धनबाद-एलटीटी ट्रेन के समय और रूट में रेलवे ने बदलाव किया है। अब यह ट्रेन धनबाद से आधा घंटा पहले रवाना होगी और मुंबई पौने छह घंटे पहले पहुंचेगी। वापसी में भी समय बदला गया है। मार्ग में भी बदलाव किया गया है जिससे यात्रियों को सुविधा होगी। वहीं धनबाद-चंद्रपुरा रेल मार्ग से चलने वाली ट्रेन अब बरकाकाना के बदले रांची रोड तथा चोपन के बदले ओबरा डैम होकर चलेगी।

जागरण संवाददाता, धनबाद। धनबाद से लोकमान्य तिलक मुंबई के बीच चलने वाली साप्ताहिक एसी स्पेशल ट्रेन के परिचालन में रेलवे ने बड़ा बदलाव किया है। एसी स्पेशल ट्रेन अब धनबाद से आधे घंटे पहले रवाना होगी और यात्रियों को पौने छह घंटे पहले मुंबई पहुंचाएगी।
वापसी में गुरुवार को लोकमान्य से शाम के बदले सुबह खुलेगी तथा शनिवार के बजाय शुक्रवार की रात में ही धनबाद पहुंचेगी। जून तक दोनों ओर से चलने वाली साप्ताहिक ट्रेन के मार्ग में भी बदलाव किया गया है।
धनबाद-चंद्रपुरा रेल मार्ग से चलने वाली ट्रेन अब बरकाकाना के बदले रांची रोड तथा चोपन के बदले ओबरा डैम होकर चलेगी।
हर बार लेट हो रही ये दो ट्रेनें
धनबाद-लोकमान्य तिलक और धनबाद-चंडीगढ़ स्पेशल एक ही रैक से चलने से हर बार लेटलतीफी का शिकार हो रही है। इससे यात्रियों को असुविधा हो रही है। इसके मद्देनजर रेलवे ने समय व मार्ग में बदलाव किया है।
- पहले 03379 धनबाद-लोकमान्य तिलक स्पेशल धनबाद से मंगलवार रात 11 बजे रवाना होकर गुरुवार दोपहर 2:15 पर लोकमान्य तिलक पहुंच रही थी। अब धनबाद से रात 10:30 पर खुल कर सुबह 8:30 पर पहुंचेगी।
- पहले 03380 लोकमान्य तिलक-धनबाद स्पेशल लोकमान्य तिलक से गुरुवार शाम 5:00 बजे खुल कर शनिवार सुबह 8:00 बजे धनबाद पहुंच रही थी। अब गुरुवार सुबह 10:00 बजे रवाना होकर शुक्रवार रात 10:30 पर धनबाद आएगी।
- पहले धनबाद से कतरास, चंद्रपुरा, बोकारो थर्मल, बरकाकाना, पतरातु, खलारी, लातेहार, डालटनगंज, गढ़वा रोड, रेणुकूट, चोपन, सिंगरौली, बरगवां, ब्योहारी, कटनी साउथ, मदन महल, पिपरिया, इटारसी, खंडवा, भुसावल, मनमाड व कल्याण होकर लोकमान्य तिलक पहुंचती थी।
- अब धनबाद से कतरास, चंद्रपुरा, बोकारो थर्मल, रांची रोड, पतरातु, खलारी, लातेहार, डालटनगंज, गढ़वा रोड, रेणुकूट, ओबरा डैम, सिंगरौली, बरगवां, ब्योहारी, कटनी साउथ, मदन महल, पिपरिया, इटारसी, खंडवा, भुसावल, मनमाड व कल्याण होकर लोकमान्य तिलक पहुंचेगी।
धनबाद-एलटीटी स्पेशल को मिलने लगे यात्री, वापसी की बुकिंग का रिस्पॉन्स ज्यादा बेहतर
धनबाद-एलटीटी स्पेशल ट्रेन को यात्री मिलने लगे हैं। पहले फेरे में दोनों ओर से 2550 यात्रियों ने सफर किया था। मंगलवार को चलने वाली ट्रेन की थर्ड व थर्ड एसी इकोनॉमी श्रेणी में वेटिंग लिस्ट है। आगे की तिथियों में भी बुकिंग की गति तेज है। वापसी में इस ट्रेन को यात्रियों की ज्यादा तवज्जो मिल रही है।
थर्ड एसी में जून के पहले सप्ताह तक वेटिंग लिस्ट लगहराने लगे हैं। इकोनॉमी क्लास में 15 व 22 मई को छोड़ अन्य तिथियों में वेटिंग लिस्ट है। 22 मई को गिनती की सीटें ही बची हैं।
ये भी पढ़ें- Patliputra Express: अब नए लुक में दिखेगी आपकी पसंदीदा ट्रेन, 1 स्लीपर कम कर 8 AC कोच बढ़ेंगे
ये भी पढ़ें- धनबाद से चलेगी भारत गौरव ट्रेन, ग्रुप बुकिंग पर मिलेगी किराए में छूट; एक क्लिक में पढ़ें डिटेल
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।