विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बेंगलुरू से शुरू हुई प्रेम कहानी टावर तक पहुंची, धनबाद में घंटों तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा

Published: Sun, 22 Nov 2026 10:57 PM (GMT+05:30)

धनबाद के बरवाअड्डा में एक युवक अपनी प्रेमिका से शादी की जिद पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया, जिससे घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा चला।  

टावर में चढ़ा युवक (बाएं), उतरने के प्रेम कहानी सुनाता युवक (दायें)। जागरण

टावर में चढ़ा युवक (बाएं), उतरने के प्रेम कहानी सुनाता युवक (दायें)। जागरण

HighLights

  1. युवक प्रेमिका से शादी की जिद पर टावर चढ़ा।

  2. धनबाद के बरवाअड्डा में घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा।

  3. पुलिस ने समझाकर युवक को नीचे उतारा, मामला सुलझाया।

संवाद सहयोगी, बरवाअड्डा। धनबाद जिले के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के जीटी रोड स्थित खरनी में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने और शादी करने की जिद को लेकर सीधे मोबाइल टावर पर चढ़ गया।

टावर पर युवक को देखकर देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई और सड़क पर कुछ देर के लिए हलचल तेज हो गई।

सूचना मिलते ही बरवाअड्डा पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस टीम ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए युवक को नीचे उतारने की कवायद शुरू की। काफी मशक्कत और मान-मनौव्वल के बाद युवक टावर से नीचे उतरने को तैयार हुआ।

इसके बाद पुलिस उसे अपने साथ थाना ले गई, जहां उससे पूछताछ की गई। जानकारी के अनुसार, टावर पर चढ़ने वाला युवक फुफवाडीह गांव का रहने वाला है, जबकि युवती राजगंज क्षेत्र की बताई जा रही है।

बताया जाता है कि दोनों पहले से शादीशुदा हैं और बेंगलुरु में एक साथ काम करते थे। वहीं काम के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और प्रेम संबंध शुरू हो गया।

हालांकि, शादीशुदा होने के कारण युवती ने बाद में दूरी बना ली, लेकिन युवक इस रिश्ते को छोड़ने को तैयार नहीं था और एकतरफा प्यार में उससे शादी करने की जिद पर अड़ा रहा।

इसी जिद और मिलने की चाहत में रविवार को वह खरनी स्थित मोबाइल टावर पर जा चढ़ा। पुलिस ने युवक को समझाया कि इस तरह का कदम उठाना न केवल जानलेवा है, बल्कि कानूनन भी गलत है।

काफी समझाने-बुझाने के बाद मामला शांत हुआ और पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर विवाद को सुलझाया।

यह भी पढ़ें- जमशेदपुर में टांगी लेकर निकला मानसिक रूप से बीमार युवक, पांच ग्रामीणों पर किया हमला; जंगल में तलाश जारी



देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।