उम्मीदों पर लगा ब्रेक! धनबाद-हावड़ा की एसी डबल डेकर ट्रेन अब कभी नहीं दौड़ेगी
Dhanbad Howrah AC Double Decker Train: धनबाद-हावड़ा के बीच 2011 में चली देश की पहली एसी डबल डेकर ट्रेन अब इतिहास बन जाएगी और पटरी पर कभी नहीं दिखेगी।

हावड़ा यार्ड में खड़ी धनबाद डबल डेकर ट्रेन।(फाइल फोटो)
जागरण संवाददाता, धनबाद। Dhanbad Howrah AC Double Decker Train: धनबाद से हावड़ा के बीच साल 2011 में चली देश की पहली एसी डबल डेकर ट्रेन अब इतिहास बन जाएगी। यह ट्रेन अब पटरी पर कभी नहीं दिखेगी।
पिछले दिनों हुई पीसीएमई कांफ्रेंस के दौरान पूर्व रेलवे ने वर्ष 2014 से हावड़ा के यार्ड में खड़ी डबल डेकर ट्रेन को लेकर रेलवे बोर्ड से समाधान मांगा था। उम्मीद की जा रही थी कि डबल डेकर फिर से पटरी पर दौड़ेगी।
अब उम्मीद पर विराम लग गया है। रेलवे बोर्ड की अनुमति के बाद पूर्व रेलवे ने डबल डेकर ट्रेन को स्थाई तौर पर बंद करने का निर्णय लिया है। धनबाद से हावड़ा के बीच देश की पहली एसी डबल डेकर ट्रेन एक अक्टूबर 2011 को चली थी।
तत्कालीन रेल मंत्री दिनेश त्रिवेदी ने हावड़ा स्टेशन से डबल डेकर को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। अधिक किराया और समय यात्री अनुकूल न होने की वजह से डबल डेकर लगातार नुकसान में चल रही थी घाटे के मत देना जरा रेलवे ने ट्रेन का परिचालन बंद कर दिया था।
यह भी पढ़ें- धनबाद में रेलवे और जिला परिषद के बीच जमीन विवाद फिर गरमाया, जेसीबी पर ब्रेक
11 -12 सालों से डबल डेकर ट्रेन हावड़ा के पास यार्ड में खड़ी थी। अब ट्रेन को स्क्रैप करने की तैयारी शुरू हो गई है। यह ट्रेन जब चली थी तो यात्रियों में काफी उत्साह था। इसका रंग-रूप-डिजाइन देखते ही बनता था।
