विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

धनबाद में सिलिंडर ब्लास्ट: दम घुटने से 2 की मौत, दो घायलों को SNMMCH में कराया गया भर्ती

Published: Sun, 05 Apr 2026 01:20 PM (IST)

धनबाद के मुनीडीह में देर रात गैस कटर सिलेंडर फटने से अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में संजय यादव और ...और पढ़ें

HighLights

  1. धनबाद के मुनीडीह में गैस सिलेंडर फटने से हादसा।

  2. विस्फोट में दो लोगों की मौत, दो अन्य घायल।

  3. पुलिस मामले की जांच कर रही है, अस्पताल में इलाज जारी।

जागरण संवाददाता, धनबाद। झारखंड के धनबाद में मुनीडीह क्षेत्र में शनिवार देर रात गैस कटर सिलेंडर फटने से अफरा-तफ़री मच गई। घटना के वक्त वहां 8 से 10 लोग मौजूद थे।

जैसे ही सिलेंडर फटा, उसकी गैस बेहद तेजी और भयावह तरीके से बाहर निकलने लगी, जिससे आसपास मौजूद लोगों की स्थिति गंभीर हो गई। दम घुटने जैसे हालात बन गए और चार लोग गैस की चपेट में आकर गंभीर रूप से प्रभावित हो गए।

हादसे के तुरंत बाद सभी घायलों को इलाज के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसएनएमएमसीएच) ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान संजय यादव और मोहम्मद अजहरुद्दीन की मौत हो गई।

वहीं, मोहम्मद अब्राहिम और मोहम्मद इमामुद्दीन का इलाज अस्पताल में जारी है। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच की जा रही है।

परिजनों ने बताई दर्दनाक दास्तां

संजय यादव के परिजनों ने बताया कि वह दोस्त के साथ काम करने जाने की बात कहकर घर से निकले थे। देर रात करीब 1 बजे वह अचानक घर पहुंचे और तेज सांस फूलने, खांसी और बेचैनी की शिकायत करने लगे।

परिजनों के अनुसार, वह ठीक से बोल भी नहीं पा रहे थे। पूछने पर केवल इतना बताया कि गैस सिलेंडर फट गया। किस काम के लिए गए थे, यह स्पष्ट रूप से नहीं बता पाए।

उनकी स्थिति तेजी से बिगड़ने लगी, मुंह से झाग भी निकलने लगा, जिसके बाद परिजन उन्हें एसएनएमएमसीएच लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इसी हादसे में संजय के साथ मौजूद एक और व्यक्ति की भी मृत्यु हो गई, जबकि दो लोग अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं।

यह भी पढ़ें- बोकारो स्टील प्लांट की खाली जमीन पर हल चलाएंगे: चंपई का झारखंड के विस्थापितों पर अल्टीमेटम

यह भी पढ़ें- Jharkhand Crime: पलामू में लूट का विरोध करने पर मारी गोली, नकाबपोश बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस