विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

धनबाद में सरकारी और रेलवे भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की तैयारी, मापी के बाद हटेंगे खटाल

Published: Sun, 25 Oct 2026 10:17 AM (IST)

धनबाद जिला प्रशासन ने सरकारी और रेलवे भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। बारामुड़ी और पांडरपाला ...और पढ़ें

अतिक्रमण पर बुलडोजर। फाइल फोटो

अतिक्रमण पर बुलडोजर। फाइल फोटो

HighLights

  1. धनबाद में अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन की कार्रवाई तेज।

  2. बारामुड़ी और पांडरपाला में सरकारी जमीन की मापी हुई।

  3. अतिक्रमित खटाल हटाने के लिए नोटिस जारी, भय का माहौल।

जागरण संवाददाता, धनबाद। धनबाद में सरकारी जमीन और रेलवे की भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन ने कार्रवाई की तैयारी तेज कर दी है।

बारामुड़ी और पांडरपाला में शनिवार को जमीन की मापी कराई गई। वहीं, 12 मुड़ी में खटाल हटाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से नोटिस जारी किया गया है। पांडरपाला में भी अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस दिए जाने की जानकारी सामने आई है।

पांडरपाला में रेलवे की करीब 19 एकड़ जमीन और 21 एकड़ सरकारी जमीन पर अतिक्रमण होने की बात सामने आई है। हालांकि, मापी के बाद सरकारी जमीन के वास्तविक रकबे और अतिक्रमण की स्थिति स्पष्ट होगी।

शनिवार को धनबाद अंचल कार्यालय की ओर से पांडरपाला और बारामुड़ी में जमीन की मापी कराई गई। अब मापी के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कार्रवाई की संभावना है।

निगम क्षेत्र के सभी अतिक्रमित खटाल हटेंगे

इधर, उपायुक्त ने स्पष्ट किया है कि नगर निगम क्षेत्र में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर संचालित किए जा रहे सभी खटाल हटाए जाएंगे।

फिलहाल बारामुड़ी और पांडरपाला में जमीन की मापी के बाद प्रशासन के अगले कदम पर नजर है। नोटिस जारी होने के बाद संबंधित स्थलों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर स्थानीय लोगों में भय है।

यह भी पढ़ें- झारखंड के जंगलों से मारे-मारे फिर रहे ये नौ इनामी माओवादी, बंगाल-ओडिशा और छत्तीसगढ़ में कर रहे आत्मसमर्पण

यह भी पढ़ें- रांची के मोरहाबादी में सजने वाला है नया बाजार! 205 फुटपाथ दुकानदारों को मिलेगी जगह; जाम से भी राहत की उम्मीद