विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मवेशी तस्करी मामले में साहेब कुरैशी की पहचान परेड, पुलिस ने वासेपुर में कराई टीआई परेड

Published: Wed, 07 Oct 2026 09:42 PM (IST)

धनबाद के भूली ओपी क्षेत्र में मवेशी तस्करी के आरोप में गिरफ्तार साहेब कुरैशी की पुलिस ने पहचान परेड कराई ...और पढ़ें

भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वासेपुर में साहेब कुरैशी (काला पैंट-शर्ट) की टीआई परेड कराती पुलिस। (फोटो जागरण)

भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वासेपुर में साहेब कुरैशी (काला पैंट-शर्ट) की टीआई परेड कराती पुलिस। (फोटो जागरण)

HighLights

  1. साहेब कुरैशी को मवेशी तस्करी और हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया।

  2. पुलिस ने वासेपुर, आरामोड़ और कसाई मोहल्ला में पहचान परेड कराई।

  3. परिवार ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए, निष्पक्ष जांच की मांग की।

जागरण संवाददाता, धनबाद। भूली ओपी क्षेत्र में मवेशी तस्करी के मामले में गिरफ्तार साहेब कुरैशी की पुलिस ने पहचान परेड (टीआई परेड) कराई। पुलिस के अनुसार, वासेपुर, आरामोड़ और कसाई मोहल्ला क्षेत्र में पहचान परेड की कार्रवाई की गई।

संबंधित लोगों से साहेब कुरैशी की पहचान कराने के लिए यह प्रक्रिया अपनाई गई। भूली ओपी प्रभारी विश्वजीत ठाकुर ने बताया कि मवेशी तस्करी के आरोप में साहेब कुरैशी को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है।

वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर मामले में पहचान परेड कराई गई, ताकि घटना से जुड़े लोगों के बीच आरोपित की भूमिका स्पष्ट हो सके। पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।

इधर, साहेब कुरैशी के परिवारवालों ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि साहेब केवल मीट की दुकान चलाता है। परिवारवालों ने उसके पास से हथियार बरामद होने के पुलिस के दावे को भी गलत बताया है।

उन्होंने पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर वास्तविकता सामने लाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें- Wasseypur Gangster फहीम खान पर AK-47 से बरसी थीं गोलियां, 22 साल बाद तीन आरोपी दोषी; 3 अक्टूबर को सजा पर फैसला

यह भी पढ़ें- धनबाद पुलिस ने प्रिंस खान गिरोह के गुर्गों पर किया पलटवार, हाफ एनकाउंटर से वासेपुर फायरिंग का किया हिसाब