विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

धनबाद में पानी-बिजली संकट पर भाजपा का आक्रोश मार्च, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा

By Ashish Kumar Ambastha Edited By: Mritunjay Pathak
Published: Mon, 11 May 2026 10:50 PM (GMT+05:30)

धनबाद में पानी और बिजली संकट के खिलाफ भाजपा ने जोरदार प्रदर्शन किया। बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त कार्यालय तक मार्च निकाला और राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा।

भाजपा के आक्रोश मार्च को संबोधित करते बाबूलाल मरांडी। (फोटोः जागरण)

भाजपा के आक्रोश मार्च को संबोधित करते बाबूलाल मरांडी। (फोटोः जागरण)

HighLights

  1. भाजपा ने धनबाद में पानी-बिजली संकट के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।

  2. बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त कार्यालय तक मार्च निकाला।

  3. राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर तत्काल समाधान की मांग की गई।

जागरण संवाददाता, धनबाद। धनबाद में पानी और बिजली संकट के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी धनबाद महानगर ने सोमवार को जोरदार प्रदर्शन किया। मेमको मोड़ से उपायुक्त कार्यालय तक निकाले गए विशाल आक्रोश मार्च में हजारों कार्यकर्ता और आम लोग शामिल हुए।

Dhanbad BJP

हाथों में घड़े और पार्टी झंडे लेकर प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और तत्काल समाधान की मांग की।प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा धनबाद महानगर अध्यक्ष श्रवण राय ने किया। इसमें झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी मुख्य रूप से शामिल हुए। उनके साथ धनबाद सांसद ढुल्लू महतो, पूर्व सांसद पी.एन. सिंह, विधायक राज सिन्हा, विधायक रागिनी सिंह, विधायक शत्रुघ्न महतो, पूर्व विधायक अपर्णा सेनगुप्ता समेत कई नेता मौजूद रहे।

नेताओं ने सरकार पर साधा निशाना

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड की जनता पानी और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान है, लेकिन सरकार संवेदनहीन बनी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार और अव्यवस्था के कारण व्यवस्था चरमरा गई है। कहा कि भाजपा जनता की आवाज बनकर सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी और अगर सरकार नहीं चेती तो पूरे राज्य में आंदोलन होगा।

सांसद ढुल्लू महतो ने कहा कि भीषण गर्मी में लगातार बिजली कटौती और जल संकट ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। विधायक राज सिन्हा और शत्रुघ्न महतो ने कहा कि जनता त्रस्त है और प्रशासन स्थिति संभालने में नाकाम है।

विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि सबसे अधिक परेशानी महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को हो रही है। पूर्व सांसद पी.एन. सिंह और पूर्व विधायक अपर्णा सेनगुप्ता ने भी सरकार की विफलता पर सवाल उठाए।राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापनप्रदर्शन के बाद भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में अविलंब बिजली और जलापूर्ति व्यवस्था सुधारने की मांग की गई। ज्ञापन सौंपने वालों में महानगर अध्यक्ष श्रवण राय, ग्रामीण जिलाध्यक्ष मोहन कुंभकार, नितिन भट्ट, सुनील चौधरी, घनश्याम ग्रोवर, सनी रवानी, धर्मजीत सिंह, महामंत्री मानस प्रसून, रुपेश सिन्हा, विकास महतो, आशीष मुखर्जी, शेखर सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष विवाह सिंह, दीपा दास समेत अन्य पदाधिकारी शामिल थे।

यह भी पढ़ें- क्या झारखंड भाजपा का सिस्टम आउटडेटेड हो गया है? क्यों उठ रही है फॉर्मेट कर नया सॉफ्टवेयर डालने की मांग

कार्यक्रम में तारा देवी, संजीव अग्रवाल, सत्येंद्र कुमार, रमेश राही, धरणीधर मंडल, ज्ञान रंजन सिन्हा, अजय निषाद, प्रियंका देवी, बीरेंद्र हांसदा, धनेश्वर महतो, मौसम सिंह, बच्चा गिरी, रीता प्रसाद यादव, रुमकी गुप्ता सहित हजारों कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।