धनबाद में कलाकार ने कैनवास पर उकेरी साहसी पायलट स्मित मच्छर की तस्वीर, राष्ट्रीय सम्मान की मांग
विपरीत परिस्थितियों में 174 यात्रियों की जान बचाने वाले भारतीय मूल के पायलट स्मित मच्छर को धनबाद में एक कलाकार ...और पढ़ें

भारतीय पायलट स्मिथ मच्छर की तस्वीर बनाते धनबाद के कलाकार रमेश ठाकुर। (फोटो जागरण)
HighLights
धनबाद में पायलट स्मित मच्छर को कला के माध्यम से सम्मान।
कलाकार रमेश ठाकुर ने कैनवास पर बनाया सजीव चित्र।
साहसी पायलट के लिए राष्ट्रीय सम्मान की मांग की गई।
जागरण संवाददाता, धनबाद। विपरीत परिस्थितियों में अद्भुत साहस का परिचय देकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले भारतीय मूल के पायलट स्मित मच्छर को कोयलांचल धनबाद में अनोखे अंदाज में सलाम किया गया।
शहर के रणधीर वर्मा चौक पर जाने-माने स्थानीय कलाकार रमेश ठाकुर ने कैनवास पर स्मित मच्छर का सजीव चित्र बनाकर उनके अदम्य साहस और मानवीय संवेदनाओं को सलामी दी।
रंगों और तूलिका के जरिए पायलट के जज्बे को उकेरने वाले कलाकार रमेश ठाकुर ने कहा कि गंभीर रूप से घायल होने के बाद भी स्मित मच्छर ने जिस तरह धैर्य और सूझबूझ से काम लिया वह केवल एक हादसा टालना नहीं बल्कि 170 जिंदगियों को नया जीवन देना है।
उनका यह कदम हर नागरिक के लिए प्रेरणा स्रोत है। एक कलाकार होने के नाते यह मेरा फर्ज था कि मैं अपनी कला से इस जांबाज को सलाम करूं।
इस भावुक लम्हे के दौरान धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। मौके पर मौजूद जिला यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष आदित्य आनंद ने कलाकार रमेश को इस रचनात्मक पहल के लिए सम्मानित किया।
उन्होंने कहा कि संकट के पल में सूझबूझ दिखाने वाले ऐसे नायकों को केंद्र और राज्य सरकार की ओर से राष्ट्रीय स्तर का उचित सम्मान मिलना चाहिए।
यह भी पढ़ें- धनबाद-अलेप्पी एक्सप्रेस के एसी कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी
यह भी पढ़ें- धनबाद के सूर्या हाइलैंड सिटी में लाखों की चोरी, दो डुप्लेक्स बने निशाना
