बंगाल की खाड़ी में डीप डिप्रेशन का असर, आज भी नहीं मिलेगी आंधी-बारिश से राहत; IMD Ranchi ने जारी की चेतावनी
Jharkhand Weather Today: बंगाल की खाड़ी में बने डीप डिप्रेशन के कारण धनबाद समेत पूरे झारखंड में तेज हवाओं के ...और पढ़ें

धनबाद के रणधीर वर्मा चाैक पर झमाझम बारिश का नजारा। (फोटो जागरण)
HighLights
बंगाल की खाड़ी में डीप डिप्रेशन का असर धनबाद में।
तेज हवाओं के साथ लगातार बारिश, तापमान में गिरावट दर्ज।
IMD ने वज्रपात का अलर्ट जारी किया, सतर्क रहने की सलाह।
जागरण संवाददाता, धनबाद। बंगाल की खाड़ी में बने डीप डिप्रेशन का असर धनबाद समेत पूरे राज्य में मंगलवार देर रात से ही दिखने लगा है। तेज हवा के साथ बादल बरस रहे हैं। बुधवार सुबह से शाम तक निरंतर बारिश होती रही। गुरुवार सुबह से ही बारिश लगी है।

माैसम विभाग के अनुसार, आज गुरुवार को बारिश से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।अगले दो दिन पूरे राज्य में बादल बरसेंगे। 29 सितंबर तक अलग-अलग हिस्से में गर्जन और वज्रपात के साथ आंधी-बारिश की स्थिति बनी रह सकती है।
वज्रपात को लेकर जारी किया अलर्ट
मौसम विभाग ने वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किा है। मौसम को देखते हुए लोगों से सतर्कता बरतने और सावधान रहने की अपील की है। सुरक्षित स्थान पर शरण लेने, पेड़ के नीचे खड़े न होने, बिजली के खंभों से दूर रहने और किसानों को खेत में न जाने की सलाह दी है।
क्या है डीप डिप्रेशन की स्थिति
बंगाल की खाड़ी में बना डीप डिप्रेशन 12 किमी प्रति घंटे की गति से आगे बढ़ रहा है। इसके पश्चिम उत्तर पश्चिम की ओर आगे बढ़ने तथा रात तक आंध्र प्रदेश के कलिंगपट्टनम के पास उत्तरी आंध्र प्रदेश व दक्षिणी ओडिशा के तटों को पार करने की बहुत संभावना है।
छह डिग्री लुढ़क कर 27 डिग्री पर पहुंचा पारा
लगातार बारिश से तापमान में काफी गिरावट आ गई है। मंगलवार को 33 डिग्री के आसपास रहने वाला अधिकतम तापमान 27 डिग्री पर पहुंच गया है। अगले एक-दो दिन इसमें एक डिग्री की और गिरावट के आसार हैं। वीकेंड तक तापमान 30 डिग्री के नीचे रह सकता है।
