विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कोल इंडिया अधिकारियों को तोहफा: दिसंबर में मिलेगी पे-स्केल एरियर की दूसरी किस्त, 40 प्रतिशत राशि का होगा भुगतान

Published: Sat, 28 Nov 2026 11:31 AM (IST)

कोल इंडिया के अधिकारियों को दिसंबर में पे-स्केल अपग्रेडेशन एरियर की दूसरी किस्त मिलेगी। 

कोल इंडिया के अधिकारियों के लिए खुशखबरी। (फाइल फोटो)

 कोल इंडिया के अधिकारियों के लिए खुशखबरी। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. कोल इंडिया अधिकारियों को दिसंबर में एरियर की दूसरी किस्त मिलेगी।

  2. नवंबर 2026 की सैलरी के साथ 40% बकाया राशि का भुगतान।

  3. ऑफ-रोल अधिकारियों को भी पहली और दूसरी किस्त एक साथ मिलेगी।

जागरण संवाददाता, धनबाद। कोल इंडिया के अधिकारियों के लिए दिसंबर का महीना बड़ी खुशखबरी लेकर आने वाला है। पे-स्केल अपग्रेडेशन एरियर की दूसरी किस्त के भुगतान का रास्ता साफ हो गया है।

सक्षम प्राधिकार ने नवंबर 2026 की सैलरी के साथ एरियर की दूसरी किस्त के भुगतान को मंजूरी प्रदान कर दी है। इसके तहत अधिकारियों को बकाया राशि का 40 प्रतिशत भुगतान किया जाएगा।

कोल इंडिया प्रबंधन की ओर से जारी निर्देश में सभी अनुषंगी कंपनियों को नवंबर 2026 की सैलरी, जिसका भुगतान दिसंबर में किया जाएगा, के साथ ही एरियर की दूसरी किस्त जारी करने के लिए आवश्यक कार्रवाई पूरी करने को कहा गया है।

फंड की कमी बनी बाधा, तब भी 31 दिसंबर तक भुगतान जरूरी

प्रबंधन ने भुगतान की समय-सीमा को लेकर भी स्पष्ट निर्देश जारी किया है। यदि किसी अनुषंगी कंपनी को फंड की कमी के कारण नवंबर की सैलरी के साथ एरियर की दूसरी किस्त का भुगतान करने में परेशानी होती है, तो उसे इसके बाद जल्द से जल्द भुगतान करना होगा।

हालांकि, किसी भी स्थिति में 31 दिसंबर 2026 तक भुगतान सुनिश्चित करना अनिवार्य होगा। यानी अधिकारियों को दिसंबर महीने के भीतर दूसरी किस्त की राशि मिल जाएगी।

ऑफ-रोल अधिकारियों को भी बड़ी राहत

ऑफ-रोल पात्र अधिकारियों के लिए भी प्रबंधन ने राहत भरा प्रावधान किया है। जिन अधिकारियों के एरियर बिल का ऑडिट पूरा हो चुका है, उनके भुगतान की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

वहीं, जिन अनुषंगी कंपनियों ने अब तक ऑफ-रोल पात्र अधिकारियों को पहली किस्त का भुगतान नहीं किया है, वे ऑडिट पूरा होने के बाद पहली और दूसरी दोनों किस्तों की राशि एक साथ जारी कर सकती हैं। इस तरह संबंधित पात्र अधिकारियों को कुल 80 प्रतिशत एरियर एकमुश्त मिल सकेगा।

लंबे इंतजार के बाद अधिकारियों को मिलेगी बड़ी राहत

पे-स्केल अपग्रेडेशन एरियर के भुगतान का लंबे समय से इंतजार कर रहे कोल इंडिया और उसकी अनुषंगी कंपनियों के अधिकारियों के लिए यह फैसला बड़ी राहत लेकर आया है।

दूसरी किस्त के भुगतान को मंजूरी मिलने और 31 दिसंबर की अंतिम समय-सीमा तय होने से अधिकारियों में खुशी का माहौल है। दिसंबर में एरियर की दूसरी किस्त मिलने से बड़ी संख्या में अधिकारियों को आर्थिक लाभ होगा।

यह भी पढ़ें- रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला, नीरज श्रीवास्तव बने धनबाद रेल मंडल के नए डीआरएम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।