विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Coal India कर्मचारियों का मकान किराया भत्ता बढ़ा, 1 सितंबर 2026 की तारीख से मिलेगा लाभ

Published: Fri, 23 Oct 2026 07:32 PM (IST)

Coal India ने अपने गैर-अधिकारी कर्मचारियों के लिए मकान किराया भत्ता (एचआरए) की दरों में वृद्धि की घोषणा की है। ...और पढ़ें

कोल इंडिया के कर्मचारियों का बढ़ा मकान किराया भत्ता। (सांकेतिक फोटो)

कोल इंडिया के कर्मचारियों का बढ़ा मकान किराया भत्ता। (सांकेतिक फोटो)

जागरण संवाददाता, धनबाद। कोल इंडिया लिमिटेड और उसकी अनुषंगी कंपनियों के वेतन बोर्ड के गैर-अधिकारी कर्मचारियों के लिए राहत की खबर है। कंपनी प्रबंधन ने मकान किराया भत्ता (एचआरए) की दरों में बढ़ोतरी का आदेश जारी किया है।

नई दरों के तहत एक्स श्रेणी के शहरों में कर्मचारियों को मूल वेतन का 27 प्रतिशत, वाई श्रेणी के शहरों में 18 प्रतिशत और जेड श्रेणी के शहरों में नौ प्रतिशत मकान किराया भत्ता मिलेगा। संशोधित दरें एक सितंबर 2026 से प्रभावी होंगी। कोल इंडिया के मानव संसाधन विभाग ने इस संबंध में 22 अक्टूबर को कार्यालय आदेश जारी किया है।

शहरों की श्रेणी के अनुसार बढ़ी भत्ते की दर

कोल इंडिया के आदेश के अनुसार, एक्स श्रेणी के शहरों में मकान किराया भत्ते की दर 24 प्रतिशत से बढ़ाकर 27 प्रतिशत कर दी गई है। इसी तरह वाई श्रेणी के शहरों में यह दर 16 प्रतिशत से बढ़ाकर 18 प्रतिशत और जेड श्रेणी के शहरों में आठ प्रतिशत से बढ़ाकर नौ प्रतिशत कर दी गई है।

नई दरें पात्र गैर-अधिकारी कर्मचारियों के मूल वेतन के आधार पर लागू होंगी। किस कर्मचारी को किस श्रेणी के अनुसार भत्ता मिलेगा, यह संबंधित शहर के वर्गीकरण और लागू नियमों पर निर्भर करेगा।

मकान किराया भत्ते में संशोधन का आधार परिवर्तनीय महंगाई भत्ते (वीडीए) में हुई बढ़ोतरी है। आदेश के मुताबिक, एक सितंबर 2026 से गैर-अधिकारी कर्मचारियों का परिवर्तनीय महंगाई भत्ता बढ़कर 26.8 प्रतिशत हो गया है। यह निर्धारित 25 प्रतिशत की सीमा से अधिक है।

इसके बाद 11वें राष्ट्रीय कोयला वेतन समझौते के प्रावधानों के तहत मकान किराया भत्ते की नई दरें लागू करने का निर्णय लिया गया है।
कोल इंडिया प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि मकान किराया भत्ते की पात्रता और भुगतान से संबंधित अन्य नियम एवं शर्तें पहले की तरह लागू रहेंगी।

यह भी पढ़ें- कोयला उत्पादन में देरी बर्दाश्त नहीं, BCCL CMD ने बाधाएं जल्द दूर करने का दिया निर्देश

यह भी पढ़ें- Coal India: त्योहारी सीजन में बीसीसीएल का बड़ा कदम, कोयला उत्पादन निगरानी के लिए मुख्यालय के अधिकारी तैनात