विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छठ व्रतियों के कदमों तले लिटाए जाते हैं नौनिहाल, बच्चों की सलामती को ले निभाई जाती है अनोखी परंपरा

Published: Sat, 14 Nov 2026 12:41 PM (GMT+05:30)

बाघमारा के निछानी छठ घाट पर छठ महापर्व के दौरान एक अनोखी परंपरा निभाई जाती है।

निछानी में जमीन पर लिटाए गए बच्चों को लांघती छठ व्रती। (जागरण)

निछानी में जमीन पर लिटाए गए बच्चों को लांघती छठ व्रती। (जागरण)

HighLights

  1. छठ व्रतियों के रास्ते में बच्चों को लिटाया जाता है।

  2. व्रती बच्चों को लांघकर निरोग रहने का आशीर्वाद देती हैं।

  3. यह परंपरा बच्चों को छठी मैया का आशीर्वाद दिलाती है।

अमृत बाउरी, निचितपुर। बाघमारा के निछानी छठ घाट में महापर्व छठ में आस्था, भक्ति और विश्वास का एक अद्भुत नजारा देखने को मिलता है।

उदीयमान सूर्य भगवान को अर्घ्य देकर घर लौट रहीं छठ व्रतियों के आगे रास्ते में माताओं द्वारा अपने अपने छोटे-छोटे बच्चों को जमीन पर लिटा दिया जाता है, जिन्हें छठ व्रतियां आशीर्वाद स्वरूप लांघते हुए पार कर जाती है।

छठ व्रतियां भी बच्चों को लांघते हुए निरोग रहने और दीघार्यु की आशीर्वाद देती हैं। आस्था के इस अनूठे संगम को देखने यहां लोगों की काफी भीड़ उमड़ती है।

मान्यता है कि छठ व्रतियों के लांघने से बच्चों को छठी मैया का आशीर्वाद मिलता है। जिससे वह हमेशा स्वस्थ रहता है। इस वर्ष भी छठ में आस्था का इस दृश्य को देखने के लिए लोगों की काफी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है।

'साक्षात छठी मैया का वास'

फागु भुईयां, बिनोद भुईयां, दीपक निषाद, प्रकाश कुमार आदि लोगों का कहना है कि कठिन निर्जला व्रत रखने वाली महिलाओं में साक्षात छठी मैया का वास होता है।

जब व्रती अर्घ्य देकर लौटती हैं, तो उनके रास्ते में बच्चों को लिटाने से बच्चों पर छठी मैया की विशेष कृपा बनी रहती है। इससे बच्चे हमेशा स्वस्थ रहते हैं और उन पर आने वाले हर संकट दूर हो जाते हैं।

यहां यह परंपरा 50 वर्षों से अधिक समय से चला आ रहा है।

यह भी पढ़ें- छठ मनाने जापान से बिहार के गांव पहुंचीं टीचर मियामुरा, नहाय-खाय के साथ शुरू की पूजा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।