विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छठ मनाने जापान से बिहार के गांव पहुंचीं टीचर मियामुरा, नहाय-खाय के साथ शुरू की पूजा

Published: Fri, 13 Nov 2026 10:37 PM (IST)Updated: Fri, 13 Nov 2026 11:10 PM (IST)

Chhath 2026: जापान की शिक्षिका काना मियामुरा ने बिहार के नवादा जिले के पिरौटा गांव में नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व की शुरुआत की।

पिरौटा गांव में हाथ में लोटा में जल लेकर भगवान का ध्यान करते हुए जापानी शिक्षिका काना मियामुरा। (सौ: ग्रामीण)

पिरौटा गांव में हाथ में लोटा में जल लेकर भगवान का ध्यान करते हुए जापानी शिक्षिका काना मियामुरा। (सौ: ग्रामीण)

HighLights

  1. जापानी शिक्षिका काना मियामुरा ने पिरौटा में छठ शुरू किया।

  2. बिहार की समृद्ध लोक संस्कृति से वे बेहद प्रभावित हुईं।

  3. रंजन कुमार भारत-जापान सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत कर रहे हैं।

संवाद सूत्र, अकबरपुर (नवादा)। बिहार की समृद्ध लोक संस्कृति और धार्मिक परंपराएं अब विदेशी पर्यटकों को भी आकर्षित कर रही हैं।

शुक्रवार को इसी कड़ी में अकबरपुर प्रखंड के पिरौटा गांव में जापान की शिक्षिका काना मियामुरा ने नहाय-खाय के साथ लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत की।

बिहार की प्राचीन सूर्य उपासना परंपरा को करीब से समझने के उद्देश्य से वे विशेष रूप से जापान से यहां पहुंची हैं।

पिरौटा स्थित प्राचीन सूर्य मंदिर छठ के अवसर पर श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां की धार्मिक विरासत, ग्रामीण परिवेश और छठ की परंपराओं ने जापानी शिक्षिका को खासा प्रभावित किया है।

आकर्षित करती है पवित्रता

काना मियामुरा ने कहा कि छठ महापर्व की पवित्रता और अनुशासन उन्हें बेहद आकर्षित करता है। इस पर्व में सूर्य और प्रकृति के प्रति श्रद्धा का अद्भुत भाव देखने को मिलता है।

लोगों की सामूहिक भागीदारी और समर्पण भारतीय संस्कृति की विशेष पहचान है। इस पर्व में शामिल होना उनके लिए एक यादगार अनुभव है।

इस पहल में पिरौटा निवासी एडवोकेट रंजन कुमार महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे भारत-जापान के सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने और बिहार के ग्रामीण पर्यटन को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने के प्रयास में जुटे हैं।

इससे पहले होली के अवसर पर भी उन्होंने जापानी पर्यटकों को गांव बुलाकर स्थानीय लोगों के साथ त्योहार मनवाया था।

रंजन कुमार का उद्देश्य विदेशी पर्यटकों को गांवों की वास्तविक संस्कृति, खानपान, पर्व-त्योहार और जीवनशैली से परिचित कराना है।

यह भी पढ़ें- ससुराल में गाने से रोका गया, फिर सास से ही सीखे लोकगीत; शारदा सिन्हा के 'छठ की आवाज' बनने का अनसुना किस्सा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।