छठ पर धनबाद के बाजारों में सजी भाईचारे की दुकान, सूप-दउरा बनाने वाले 90 मुस्लिम परिवार हो जाते है वेजीटेरियन
धनबाद के बाजारों में महापर्व छठ को लेकर जामताड़ा के 90 मुस्लिम परिवार सूप और दउरा बेचने आए हैं। ये ...और पढ़ें

सूप-दउरा बनाने वाले 90 मुस्लिम परिवार हो जाते है वेजीटेरियन
HighLights
जामताड़ा के 90 मुस्लिम परिवार धनबाद में बेच रहे सूप-दउरा।
छठ पर्व के दौरान मांसाहार छोड़ शुद्धता का पालन करते हैं।
यह पहल सामाजिक समरसता और धार्मिक एकता का प्रतीक है।
जागरण संवाददाता, धनबाद। धनबाद कोयलांचल में महापर्व छठ को लेकर बाजार सज गए हैं। एक और छठ के मधुर गीत से वातावरण मंत्र मुग्ध हो रहा है, तो दूसरी और महापर्व छठ सामाजिक समरसता का एक अनूठा उदाहरण भी है।
महापर्व छठ पर जामताड़ा के चंपापुर से 90 मुस्लिम परिवार धनबाद में इस बार सूप और दउरा लेकर आए हैं। शुद्धता के इस महापर्व में 65 वर्षीय मो. इदरीश मियां भी नियमों का पालन करते हैं। शहर के भूली, बैंक मोड़, पुराना बाजार, स्टील गेट, झरिया और कतरास में मोहम्मद इदरीश की रिश्तेदार सूप और दउरा लेकर आए हैं।
सात्विक हो जाते हैं, रखते हैं शुद्धता
मो. इदरीश बताते हैं कि वह अपने गांव के के कई सदस्यों के साथ छठ पर धनबाद और इसके आसपास इलाके लंबे समय से आ रहे हैं। छठ के दौरान मांसाहार का सेवन बिल्कुल नहीं करते हैं। पूरी तरह से शुद्धता का पालन करते हैं। उनके साथ आए हुए अन्य लोग भी शुद्धता का पालन करते हैं।
कहते हैं इस पर्व की बहुत मानता है। पूरे गांव की जीविका का एक बड़ा साधन छठ पर्व है। महापर्व छठ को सभी सम्मान करते हैं। यह काफी साफ सफाई का भी पर्व है।
इस वर्ष भी कीमतों में इजाफा नहीं
मो. इदरीश बताते हैं कि छठ में इस वर्ष भी कीमतों में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं की गई है। पिछले वर्ष सूप ₹100 में बेच रहे थे, इस वर्ष भी₹100 में ही भेज रहे हैं। दउरा साइज के अनुसार अलग-अलग कीमत है। सबसे बड़े की कीमत ₹700 है। जबकि सबसे छोटे की कीमत डेढ़ सौ से शुरू हो जाती है।
उन्होंने बताया दुर्गा पूजा के बाद से ही गांव में सूप और दउरा बनाने का काम शुरू हो जाता है। घर की महिलाएं भी काफी सात्विक और शुद्धता से काम में सहयोग करती है।
यह भी पढ़ें- धनबाद में छठ पर सेवा की मिसाल: कहीं साड़ी-गंगाजल तो कहीं फल बांट रहे नेता और सामाजिक संगठन
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।