विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

धनबाद में छठ का भव्य समापन: 36 घंटे के निर्जला व्रत का पारण, घाटों पर उमड़ा जनसैलाब

Published: Mon, 16 Nov 2026 11:55 AM (IST)

धनबाद में लोक आस्था का महापर्व छठ सोमवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हो गया। श्रद्धालुओं ...और पढ़ें

धनबाद में छठ का भव्य समापन: 36 घंटे के निर्जला व्रत का पारण, घाटों पर उमड़ा जनसैलाब

धनबाद में छठ का भव्य समापन: 36 घंटे के निर्जला व्रत का पारण, घाटों पर उमड़ा जनसैलाब

HighLights

  1. धनबाद में छठ महापर्व उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ संपन्न हुआ।

  2. श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-समृद्धि के लिए भगवान भास्कर से प्रार्थना की।

  3. घाटों पर भक्ति और आस्था का माहौल, मनईटांड़ में विशेष सजावट।

जागरण संवाददाता, धनबाद। भगवान सूर्य को समर्पित चार दिवसीय लोक आस्था का महापर्व छठ सोमवार की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हो गया। छठ पर्व के अंतिम दिन शहर के विभिन्न छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।

मनईटांड़ छठ तालाब, विकास नगर छठ तालाब, राजेंद्र सरोवर, आम तालाब समेत शहर के छोटे-बड़े तालाबों एवं घाटों पर व्रतियों ने भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया। वहीं, कई व्रतियों ने घरों की छतों और आंगन में अस्थायी घाट बनाकर भी पूजा-अर्चना की।

इस दौरान घाटों पर भक्ति और आस्था का माहौल बना रहा। अर्घ्य देने के बाद व्रतियों ने परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इसके साथ ही 36 घंटे के निर्जला उपवास का पारण कर चार दिवसीय महापर्व का समापन किया।

छठ घाट जाने से पहले सड़कों और गलियों की सफाई कर पानी का किया छिड़काव:

लोक आस्था के महापर्व छठ में पवित्रता और स्वच्छता का विशेष महत्व है। सोमवार की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के लिए छठ घाट जाने से पहले श्रद्धालुओं ने घरों के आसपास की सड़कों और गलियों में झाड़ू लगाई तथा पानी का छिड़काव किया।

वहीं, विभिन्न छठ घाट पर सुबह चार बजे के बाद से ही श्रद्धालु परिवार के सदस्यों के साथ घाटों की ओर पहुंचने लगे। कई लोग ढोल-ढाक बजाते और छठ गीत गाते हुए घाटों पर जा रहे थे।

धीरे-धीरे तालाब परिसरों में व्रतियों और श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। सभी भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के लिए पानी में खड़ा रहकर सूर्योदय का इंतजार करने लगे।

मनईटांड़ तालाब में आकर्षक विद्युत सज्जा, नाव पर भगवान भास्कर के दर्शन:

महापर्व छठ पर मनईटांड़ तालाब में भक्ति और उल्लास का संगम देखने को मिला। प्रत्येक वर्ष यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। इसे देखते हुए छठ घाट के चारों ओर आकर्षक विद्युत सज्जा की गई है।

तालाब के जिस हिस्से में गहराई अधिक है, वहां बांस लगाकर घेराबंदी की गई है, ताकि श्रद्धालु गहरे पानी में न जाएं और किसी प्रकार की दुर्घटना न हो।

समिति की ओर से लाउडस्पीकर की व्यवस्था भी की गई थी। तालाब के बीच स्थित निर्माणाधीन सूर्य मंदिर को आकर्षक विद्युत किया गया था।

वहीं, भगवान भास्कर की प्रतिमा नाव पर स्थापित की गई है। नाव को तालाब में घुमाकर श्रद्धालुओं को भगवान सूर्य के दर्शन कराए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- अमेरिका में गूंजा 'कांचे ही बांस के बहंगिया', बेटे-बहू के पहले छठ के लिए धनबाद से अकेले कोलंबिया पहुंच गई मां

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।