BRICS Summit के चलते राजधानी ट्रेनों पर असर, धनबाद रूट की कई ट्रेनें प्रभावित
BRICS Summit: दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के कारण 11 से 13 सितंबर तक कई ट्रेनों में बदलाव किया ...और पढ़ें

नई दिल्ली-हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस। (प्रतीकात्मक फोटो)
HighLights
18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के कारण ट्रेनों में बदलाव।
धनबाद होकर गुजरने वाली राजधानी एक्सप्रेस भी प्रभावित।
कई ट्रेनें रद्द, मार्ग परिवर्तित या नियंत्रित की जाएंगी।
जागरण संवाददाता, धनबाद। BRICS Summit दिल्ली में आयोजित 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के मद्देनजर नई दिल्ली जाने और वहां से चलने वाली ट्रेनों में बदलाव किया गया है। 11 से 13 सितंबर तक कई ट्रेनें रद कर दी गई हैं।
कुछ ट्रेनों के मार्ग बदले गए हैं जबकि कुछ ट्रेनें नियंत्रित कर लाई जाएंगी। इनमें धनबाद होकर चलने वाली नई दिल्ली-हावड़ा और सियालदह समेत गोमो होकर चलने वाली भुवनेश्वर नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस भी शामिल हैं।
आज लेट, नियंत्रित और मार्ग बदल कर चलने वाली ट्रेनें
- शनिवार को चलने वाली 12301 हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस गाजियाबाद से साहिबाबाद के बीच 10 मिनट नियंत्रित कर चलेगी।
- 12302 नई दिल्ली-हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस नई दिल्ली से दिल्ली, दिल्ली शाहदरा व साहिबाबाद होकर चलेगी।
- 12314 नई दिल्ली-सियालदह राजधानी नई दिल्ली से दिल्ली, दिल्ली शाहदरा व साहिबाबाद होकर चलेगी।
- 22824 नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी नई दिल्ली से 20 मिनट लेट से खुलेगी।
- 20817 भुवनेश्वर-नई दिल्ली तेजस राजधानी एक्सप्रेस गाजियाबाद से साहिबाबाद के बीच 20 मिनट नियंत्रित कर चलेगी।
यह भी पढ़ें- अब आपके पड़ोस में भी मिलेगा ट्रेन का जनरल टिकट, रेलवे ने कर दिया खास इंतजाम
यह भी पढ़ें- टिकट की मारामारी के बीच राहत: पटना-चर्लपल्ली स्पेशल ट्रेनों के बढ़े फेरे, छठ के बाद तक मिलेगा सफर का विकल्प
