विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

टिकट की मारामारी के बीच राहत: पटना-चर्लपल्ली स्पेशल ट्रेनों के बढ़े फेरे, छठ के बाद तक मिलेगा सफर का विकल्प

Published: Fri, 11 Sep 2026 06:41 PM (IST)

Patna–Charlapalli Special Trains: रेलवे ने छठ, दुर्गापूजा और दिवाली के मद्देनजर यात्रियों को राहत देते हुए तीन स्पेशल ट्रेनों के ...और पढ़ें

Charlapalli–Patna के बीच चलेगी छठ स्पेशल ट्रेन। (प्रतीकात्मक फोटो)

Charlapalli–Patna के बीच चलेगी छठ स्पेशल ट्रेन। (प्रतीकात्मक फोटो)

जागरण संवाददाता, धनबाद। Chhath Special Trains: दीपावली-छठ पर्व के दौरान ट्रेनों में बढ़ती भीड़ और टिकट की मारामारी के बीच Indian Railway ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। दक्षिण भारत से झारखंड-बिहार आने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए तीन स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ा दिए गए हैं।

Patna–Charlapalli और Charlapalli–Patna के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेनें अब छठ पूजा के बाद तक परिचालन करेंगी। फेरे बढ़ाए जाने से त्योहार के दौरान घर लौटने वाले यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेगा। रेलवे के इस फैसले से बिहार और झारखंड के यात्रियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।

इन ट्रेनों से दुर्गापूजा और दिवाली जैसे बड़े त्योहार के दौरान भी यात्रा की राह आसान होगी। फेरे विस्तार के साथ ही इनमें टिकटों की बुकिंग भी शुरू हो गई है।

पटना से चलने वाली ट्रेनों में बुकिंग की रफ्तार थोड़ी धीमी है। वापसी की ट्रेन में छठ से पहले स्लीपर में नो रूम तो ऐसी में लंबी वेटिंगलिस्ट हो चुकी है। 

इन तिथियों तक फेरे में बढ़ोतरी

- 03253 पटना-चर्लपल्ली स्पेशल प्रत्येक सोमवार व बुधवार को 21 सितंबर से 30 नवंबर तक
- 03254 चर्लपल्ली-पटना स्पेशल प्रत्येक बुधवार 23 सितंबर से दो दिसंबर तक
- 03253 चर्लपल्ली-पटना स्पेशल प्रत्येक शुक्रवार को 25 सितंबर से 27 नवंबर तक