दिसंबर में ट्रेन से सफर करने वालों के लिए जरूरी खबर, अंडाल-दुर्गापुर में मेगा ब्लॉक; कई ट्रेनें रद
Eastern Railway: आसनसोल रेल मंडल के अंडाल-दुर्गापुर खंड पर 23 दिसंबर को मेगा ब्लॉक के कारण कई ट्रेनें रद्द व ...और पढ़ें

अंडाल रेलवे स्टेशन। (फाइल फोटो)
जागरण संवाददाता, धनबाद। Eastern Railawy News: आसनसोल रेल मंडल के खाना-आसनसोल रेल खंड स्थित अंडाल में फुट ओवर ब्रिज निर्माण और दुर्गापुर में आर्च ब्रिज 396ए को हटाने के लिए 23 दिसंबर को मेगा ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक लिया जाएगा। इस वजह से ट्रेनों का परिचालन बुरी तरह प्रभावित रहेगा और कई प्रमुख ट्रेनें रद्द व डायवर्ट रहेंगी।
रेलवे के अनुसार, 12023/12024 हावड़ा-पटना-हावड़ा जनशताब्दी एक्सप्रेस और 22321/22322 हावड़ा-सियालदह-हावड़ा एक्सप्रेस 23 दिसंबर को रद्द रहेगी। 22387 हावड़ा-धनबाद ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस 23 दिसंबर और 22388 धनबाद-हावड़ा ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस 22 दिसंबर को नहीं चलेगी।
11447 जबलपुर-हावड़ा शक्तिपुंज एक्सप्रेस 21 दिसंबर व 11448 हावड़ा-जबलपुर शक्तिपुंज एक्सप्रेस 23 दिसंबर को निरस्त रहेगी। इसके अलावा 13151 कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस 19 व 23 दिसंबर और 13152 जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस 21 व 25 दिसंबर को नहीं चलेगी।
मदार जंक्शन-कोलकाता एक्सप्रेस 21 व 24 दिसंबर, अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस 22 व 23 दिसंबर तथा कोलकाता-ग्वालियर एक्सप्रेस 23 व 24 दिसंबर को रद्द रहेगी।
दूसरी ओर, 12381 हावड़ा-नयी दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस 23 दिसंबर और 12382 नयी दिल्ली-हावड़ा पूर्वा एक्सप्रेस 22 दिसंबर को धनबाद के बजाय डायवर्टेड रूट खाना-सांइथिया-रामपुरहाट-भागलपुर-किऊल-गया होकर चलेगी। 63519/63520 बर्द्धमान-बोकारो ईएमयू आसनसोल तक ही चलेगी और वहीं से वापस लौटेगी।
