दिल्ली विश्वविद्यालय में अभाविप की जीत पर धनबाद में कार्यकर्ताओं का भव्य जश्न
ABVP Victory Celebration: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जीत का जश्न धनबाद महानगर के कार्यकर्ताओं ने रणधीर वर्मा चौक पर मनाया।

Delhi University Election में जीत के बाद धनबाद में जश्न मनाते ABVP के कार्यकर्ता। फोटो साैजन्य)
HighLights
अभाविप ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में तीन सीटें जीतीं।
धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।
पटाखे फोड़े, नारे लगाए और मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।
जागरण संवाददाता, धनबाद। Delhi University Election दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की तीन सीटों पर जीत के उल्लास में शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद धनबाद महानगर के कार्यकर्ताओं ने रणधीर वर्मा चौक पर खुशी का इजहार किया।
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर यश डबास, सचिव पद पर रिया छाबड़ी और सह-सचिव पद पर लक्ष्य राज सिंह की शानदार जीत पर सभी विजयी प्रत्याशियों एवं अभाविप के समर्पित कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर, नारे लगाकर एवं एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने नारों के साथ उत्साह व्यक्त किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जीत छात्रहित एवं राष्ट्रहित के मुद्दों पर संगठन की सक्रियता को दर्शाती है।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद देशभर के परिसरों में विद्यार्थियों की समस्याओं को लेकर लगातार आवाज उठाता रहा है। दिल्ली विश्वविद्यालय में मिली जीत से कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ है।
यह भी पढ़ें- MMDR कानून में संशोधन के खिलाफ झामुमो का प्रदर्शन, चंद्रशेखर अग्रवाल बोले-झारखंड को कमजोर करने की साजिश
कार्यक्रम में धनबाद महानगर के विभिन्न दायित्वान कार्यकर्ता एवं विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अंशु तिवारी पूर्व विभाग संयोजक सुधांशु गुप्ता, अमित तिवारी, योगेंद्र त्रिवेदी, अनुभव शर्मा,प्रियंका गोराई, करीना कुमारी, दिव्य श्रेष्ठ,आर्यन कुमार ,सोनू सिंह, अंशु तिवारी आदि उपस्थित थे।
