विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand Accident News: देवघर में सड़क हादसा! ट्रैक्टर पलटने से 2 बच्चियों की मौत, 14 लोग घायल

Published: Sun, 12 May 2024 03:53 PM (IST)

पालोजोरी-बसबुटिया मुख्य मार्ग पर सरगजोर के पास सड़क हादसा हुआ और इस हादसे में ट्रैक्टर पलटने से दो बच्ची की ...और पढ़ें

ट्रैक्टर पलटने से दो बच्ची की हुई मौत और 15 लोग घायल
ट्रैक्टर पलटने से दो बच्ची की हुई मौत और 15 लोग घायल

जागरण संवाददाता, देवघर। पालोजोरी-बसबुटिया मुख्य मार्ग पर सरगजोर के पास ट्रैक्टर पलटने से दो बच्चियों की मौत हो गयी, जबकि 14 लोग घायल हो गए हैं। इस हादसे में सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृतका बच्ची दो साल की अंजु हेंब्रम सोनारायठाढ़ी थाना क्षेत्र के अमडीहा और सात साल की मोनिता टुडू पालोजोरी थाना क्षेत्र के डोमाडीह कोलभी गांव की रहने वाली थी।

देर रात को हुआ हादसा

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पालोजोरी में सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए भेजा भेजा गया और इनमें से गंभीर लोगों को दुमका रेफर कर दिया गया है। यह घटना देर रात करीब दो बजे की बताई जा रही है।

मृतका अंजू के पिता देवीन टुडू ने बताया कि वे लोग पश्चिम बंगाल के नेहा बहाल में मजदूरी करने गए थे और 16 लोग शनिवार रात बंगाल से पालोजोरी चौक तक एक मैजिक गाड़ी भाड़े पर लेकर आए थे। यहां सभी लोग रात लगभग 12 बजे पहुंचे।

घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया

इसके बाद उन लोगों ने सोनारायठाढ़ी प्रखंड में अपने गांव के बगल के घुसको से ट्रैक्टर मंगवाए और उसी पर सभी लोग सवार होकर गांव की ओर निकले। रास्ते में पहले पालोजोरी के डोमाडीह कोलभी गांव के लोगों को उतरना था। उसके बाद वे लोग अपने गांव चले गए। 

रात लगभग डेढ़ बजे पालोजोरी चौक से ट्रैक्टर पर सभी लोग सवार होकर निकले। तीन किलोमीटर आगे जाने के बाद ट्रैक्टर का ट्रॉली पलट गई और यह घटना घट गई। इस हादसे में दोनों बच्ची की दर्दनाक मौत हो गयी। बता दें कि पालोजोरी थाना की पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया। बाद में पलटी हुई ट्रॉली को उठाया गया।

ये भी पढे़ं-

Jharkhand Crime News: बर्थ डे पार्टी से लौट रहे 2 किशोर सड़क हादसे का हुए शिकार; इलाज के दौरान मौत

Jharkhand Bijli News: बिजली चोरों की अब खैर नहीं! 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज, विभाग ने जुर्माना भी लगाया